फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi will inaugurate the new office of Delhi BJP

BJP: पीएम मोदी करेंगे दिल्ली भाजपा के नए कार्यालय का उद्घाटन, जेपी नड्डा और पार्टी के बड़े नेता रहेंगे मौजूद

Sun, 28 Sep 2025 03:25 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Sun, 28 Sep 2025 03:25 PM IST
सार

पीएम मोदी सोमवार को दिल्ली भाजपा के नए कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, अनेक केन्द्रीय मंत्री, दिल्ली सरकार के मंत्री, राष्ट्रीय पदाधिकारी और दिल्ली के सभी सांसद, विधायक और पार्षद उपस्थित रहेंगे। 

विज्ञापन
PM Modi will inaugurate the new office of Delhi BJP
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, प्रवीण शंकर कपूर, कमलजीत सहरावत और विक्रम मित्तल। ............ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को दिल्ली भाजपा के नए कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। अब तक पार्टी का प्रदेश कार्यालय 14, पंत मार्ग से संचालित होता था जो सोमवार से पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय के नजदीक दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर स्थानांतरित हो जाएगा। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, अनेक केन्द्रीय मंत्री, दिल्ली सरकार के मंत्री, राष्ट्रीय पदाधिकारी और दिल्ली के सभी सांसद, विधायक और पार्षद उपस्थित रहेंगे। 

विज्ञापन


इस कार्यालय के लिए नींव पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 9 जून 2023 को रखी थी। लगभग दो वर्ष में तैयार हुए इस कार्यालय से अब दिल्ली भाजपा के कामकाज का संचालन होगा। अब तक पार्टी का कार्यालय 14, पंत मार्ग पर हुआ करता था जहां से पार्टी ने लगभग 35 वर्ष अपनी राजनीतिक गतिविधियों को अंजाम दिया। दिल्ली में पार्टी का पहला प्रादेशिक कार्यालय अजमेरी गेट हुआ करता था, जो बाद में रकाब गंज रोड और अंत में 14, पंत मार्ग पर लाया गया था। अब पार्टी अपने नए पते से संचालित होगी। 
विज्ञापन


भाजपा पूरे देश में अपने सांगठनिक जिलों के कार्यालयों का निर्माण करा रही है। इसके अंतर्गत जहां भी भाजपा मजबूत है, उन हर राज्यों-जिलों में पार्टी के आधुनिक कार्यालय बनाए जा रहे हैं। इसमें मध्य प्रदेश, गुजरात, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, महाराष्ट्र और अन्य राज्य शामिल हैं। देश की राजधानी दिल्ली में भी पार्टी के सभी 14 सांगठनिक जिलों के कार्यालय बनाए जा चुके हैं जहां वह 27 साल के लंबे संघर्ष के उपरांत 2025 में ही सत्ता में आई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: EC: चुनाव आयोग का एलान- बिहार चुनाव और उपचुनाव में तैनात होंगे 320 आईएएस अफसरों समेत 470 केंद्रीय पर्यवेक्षक

कार्यालय एक संस्कारशाला- वीरेंद्र सचदेवा
दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी का कार्यालय केवल एक भवन मात्र नहीं होता है। यह एक संस्कारशाला होती है जहां भाजपा के कार्यकर्ता अपने बड़े नेताओं से जनता की सेवा और राष्ट्र निर्माण के गुण सीखते हैं। उन्होंने कहा कि यह एक राजनीतिक कार्यकर्ता के चरित्र निर्माण की पाठशाला है जहां वह राष्ट्र प्रथम, पार्टी दूसरे नंबर पर और स्वयं को सबसे नीचे रखने की प्रेरणा लेता है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि पार्टी का नया प्रदेश कार्यालय दिल्ली की जनता की सेवा करने में ऐतिहासिक भूमिका निभाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed