{"_id":"68149a7664462f44360baf05","slug":"pm-modi-will-have-sleepless-nights-not-indi-block-congress-counter-attack-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM Modi: 'प्रधानमंत्री की रातों की नींद उड़ने वाली है', पीएम मोदी के तंज पर कांग्रेस ने किया पलटवार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
PM Modi: 'प्रधानमंत्री की रातों की नींद उड़ने वाली है', पीएम मोदी के तंज पर कांग्रेस ने किया पलटवार
Fri, 02 May 2025 03:47 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Fri, 02 May 2025 03:47 PM IST
सार
पीएम मोदी के बयान पर कांग्रेस नेता वेणुगोपाल ने कहा कि मुझे नहीं पता उन्होंने किस संदर्भ में यह बात कही, लेकिन वे पीएम मोदी ही हैं, जिनकी रातों की नींद उड़ने वाली है, न कि इंडी गठबंधन, राहुल गांधी या कांग्रेस की। हम जातीय जनगणना के मुद्दे पर उन पर खूब दबाव बनाएंगे।
विज्ञापन
पीएम मोदी और केसी वेणुगोपाल
- फोटो : पीटीआई/एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीएम मोदी ने शुक्रवार को केरल के तिरुवनंतपुरम में विझिनजाम बंदरगाह का उद्घाटन करते हुए कांग्रेस पर तंज कसा था। अब कांग्रेस पार्टी ने उस पर पलटवार किया है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि हम तो चैन से सोएंगे, लेकिन रातों की नींद प्रधानमंत्री की उड़ने वाली है।
पीएम मोदी के बयान पर कांग्रेस का पलटवार
केसी वेणुगोपाल ने कहा कि 'हम प्रधानमंत्री और उनकी कैबिनेट पर जातीय जनगणना के मुद्दे पर ज्यादा से ज्यादा दबाव डालेंगे। खासकर आरक्षण की सीमा को 50 फीसदी से ज्यादा बढ़ाकर करने की भी मांग करेंगे। हम पीएम मोदी और उनकी कैबिनेट को महिला आरक्षण विधेयक की तरह जातीय जनगणना की तरह नहीं करने देंगे और जल्द से जल्द जातीय जनगणना कराने के लिए सरकार पर दबाव बनाएंगे।' दरअसल पीएम मोदी जब केरल में विझिनजाम बंदरगाह के उद्घाटन के अवसर लोगों को संबोधित कर रहे थे, तो उस वक्त मंच पर कांग्रेस नेता शशि थरूर और केरल के सीएम पी विजयन मौजूद थे। इस पर पीएम मोदी ने तंज कसते हुए कहा कि 'मैं मुख्यमंत्री से कहना चाहता हूं कि आप इंडी गठबंधन के मजबूत स्तंभ हैं। शशि थरूर भी यहां बैठे हैं। आज का यह कार्यक्रम कई लोगों की नींद उड़ाने वाला है। जहां ये संदेश जाना था, चला गया है।' पीएम मोदी का यह बयान इंडी गठबंधन और कांग्रेस पर हमला माना गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- PM Modi vs 'INDIA': 'आज का कार्यक्रम कई लोगों की नींद में खलल डालने वाला', मंच पर विजयन-थरूर से बोले मोदी
पीएम मोदी के बयान पर कांग्रेस नेता वेणुगोपाल ने कहा कि 'मुझे नहीं पता उन्होंने किस संदर्भ में यह बात कही, लेकिन वे पीएम मोदी ही हैं, जिनकी रातों की नींद उड़ने वाली है, न कि इंडी गठबंधन, राहुल गांधी या कांग्रेस की। हम जातीय जनगणना के मुद्दे पर उन पर खूब दबाव बनाएंगे।' हाल ही में केंद्र सरकार ने जातीय जनगणना कराने का फैसला किया है, जिसके बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। केरल में पीएम मोदी के बयान और उस पर कांग्रेस के पलटवार को भी उसी से जोड़कर देखा जा रहा है।
संबंधित वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन