14 फरवरी को केरल और तमिलनाडु का दौरा करेंगे पीएम मोदी, सेना को सौंपेंगे अर्जुन टैंक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 फरवरी को देश के दो दक्षिणी राज्य तमिलनाडु और केरल का दौरा करेंगे। इस दौरान वह चेन्नई में कई प्रमुख परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे।
प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से कहा गया है कि चेन्नई के दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी सेना को अर्जुन मुख्य युद्धक टैंक (MK-1A) भी सौंपेंगे। इसके अलावा कोच्चि में वह विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास कर राष्ट्र को समर्पित करेंगे।
डीआरडीओ के हवाले से समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया कि एक उच्च स्तरीय बैठक में रक्षा मंत्रालय ने हाल ही में भारतीय सेना में 118 अर्जुन मार्क 1ए टैंक को शामिल करने की मंजूरी दी है, जिसकी कीमत लगभग 8,400 करोड़ रुपए है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 फरवरी को चेन्नई में अर्जुन टैंक के नवीनतम संस्करण को भारतीय सेना को सौपेंगे।
रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) ने बताया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 फरवरी को चेन्नई में अर्जुन टैंक के नवीनतम संस्करण को भारतीय सेना को सौपेंगे। डीआरडीओ ने टैंक को पूरी तरह से डिजाइन और विकसित किया गया है।
PM Modi will visit Tamil Nadu and Kerala on 14th Feb. He'll inaugurate & lay the foundation stones for several key projects & hand over Arjun Main Battle Tank (MK-1A) to the Army, in Chennai. He'll also lay foundation stone & dedicate various projects to the nation, at Kochi: PMO pic.twitter.com/EA8jJgWfu2
— ANI (@ANI) February 12, 2021
एक उच्च स्तरीय बैठक में रक्षा मंत्रालय ने हाल ही में भारतीय सेना में 118 अर्जुन मार्क 1ए टैंक को शामिल करने की मंजूरी दी है। रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन डीआरडीओ द्वारा डिजाइन और विकसित 124 अर्जुन टैंकों में से फ्लीट के पहले बैच में 118 अर्जुन टैंक शामिल किए जाएंगे और भारतीय सेना पहले ही इनकी तैनाती कर चुकी है। इन टैंकों पाकिस्तान से लगी सीमा पर पश्चिमी रेगिस्तानी इलाकों में तैनात किया गया है। यह 118 अर्जुन टैंक भारतीय सेना की दो रेजिमेंट बनाएंगे।