फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi will be in Amethi on Sunday, He will try to take Gandhi Family on Target

रविवार को कांग्रेस के गढ़ अमेठी में गरजेंगे प्रधानमंत्री मोदी, गांधी परिवार को घेरने की होगी कोशिश

Fri, 01 Mar 2019 08:17 PM IST
संदीप भट्ट शशिधर पाठक, नई दिल्ली
शशिधर पाठक, नई दिल्ली Published by: संदीप भट्ट Updated Fri, 01 Mar 2019 08:17 PM IST
विज्ञापन
PM Modi will be in Amethi on Sunday, He will try to take Gandhi Family on Target
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)

एयर स्ट्राइक ऑपरेशन बालाकोट-2019 का पटाक्षेप हो चुका है। 14 फरवरी को पुलवामा आत्मघाती हमले के बाद और विंग कमांडर अभिनंदन की एक मार्च को सुरक्षित वापसी तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कदम न रुके न कहीं ठिठके। प्रधानमंत्री राजनीतिक और प्रशासनिक समेत हर जिम्मेदारी को बखूबी निभाते रहे। इस दौरान वह 2019 के आम चुनाव को देखते हुए पूरे एक्शन में रहे। इसी कड़ी में वह तीन मार्च को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के गढ़ अमेठी में एक परिवार के खिलाफ करारा हमला बोलेंगे।

विज्ञापन


निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार को प्रधानमंत्री तमिलनाडु के चेन्नई में थे। शाम को वह विशाखापत्तनम होते हुए दिल्ली लौट आए। दिल्ली लौटने के बाद मंत्रिमंडल के सहयोगियों और शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक तय है। शनिवार को वह ग्लोबल हाउसिंग कांस्ट्रक्शन टेकनीक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। शनिवार दो मार्च को ही वह एक मीडिया समूह के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। 
विज्ञापन


तीन मार्च को प्रधानमंत्री का सुपर संडे रहेगा। प्रधानमंत्री रविवार को पहले पटना में बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार, लोजपा सुप्रीमो राम विलास पासवान के साथ एनडीए की राजनीतिक कार्यक्रम में रहेंगे। तीन मार्च को शाम होते ही वह अमेठी लौट आएंगे। अमेठी में प्रधानमंत्री कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के गढ़ में गांधी परिवार पर हमला बोलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेठी में प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम में वहां से लोकसभा की पूर्व प्रत्याशी और भावी चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहीं स्मृति ईरानी भी रहेंगी। उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इसमें हिस्सा ले सकते हैं। यहां प्रधानमंत्री आयुध फैक्ट्री का उद्घाटन समेत कई घोषणाएं कर सकते हैं। प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम को कांग्रेस पार्टी के लिए सीधी दी चुनौती के तौर पर माना जा रहा है।

गुजरात में बढ़ रहा है फोकस

गुजरात प्रधानमंत्री का गृहराज्य है। वह प्रधानमंत्री बनने के बाद से करीब 18 बार अपने संसदीय क्षेत्र बनारस जा चुके हैं। इसी तरह से वह हर थोड़े समयांतराल पर गुजरात भी जाना नहीं भूले हैं। गुजरात विधानसभा चुनाव में कड़े संघर्ष को देखते हुए प्रधानमंत्री ने गृहराज्य पर ध्यान और बढ़ा दिया है। चार और पांच मार्च को वह इसी क्रम में गुजरात में होंगे। पांच मार्च को ही प्रधानमंत्री गुजरात से सीधे मप्र के धार में जनसभा को संबोधित करेंगे। धार से दिल्ली लौटेंगे। 

दक्षिण भारत पर है फोकस

प्रधानमंत्री एक मार्च को चेन्नई, कन्याकुमारी, विशाखापत्तनम में थे। भाजपा दक्षिण भारत को अहमियत दे रही है। केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में पार्टी की लगातार सक्रियता बनी हुई है। तमिलनाडु में एआईएडीएमके साथ गठबंधन को भी काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री छह मार्च को फिर चेन्नई में होंगे। चेन्नई में वह जनसभा को संबोधित करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed