फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   pm Modi will amend Waqf Act despite opposition from Uddhav and Pawar- amit shah, News in Hindi

Maharashtra: 'प्रधानमंत्री मोदी वक्फ अधिनियम में करेंगे संशोधन', विधानसभा चुनाव से पहले अमित शाह का बड़ा दावा

Fri, 15 Nov 2024 06:23 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Fri, 15 Nov 2024 06:23 PM IST
सार

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में आरोप-प्रत्यारोपों के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी उद्धव ठाकरे और शरद पवार के विरोध के बावजूद भी वक्फ अधिनियम में संशोधन करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को एक चुनौती भी दी है।

विज्ञापन
pm Modi will amend Waqf Act despite opposition from Uddhav and Pawar- amit shah, News in Hindi
अमित शाह, केंद्रीय गृह मंंत्री - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उद्धव ठाकरे और शरद पवार जैसे नेताओं के विरोध के बावजूद वक्फ अधिनियम में संशोधन करेंगे। महाराष्ट्र के यवतमाल जिले के उमरखेड़ में एक रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा, 'प्रधानमंत्री मोदी वक्फ बोर्ड कानून बदलना चाहते हैं, लेकिन उद्धव ठाकरे, शरद पवार और सुप्रिया सुले इसका विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा, उद्धव जी, ध्यान से सुनिए, आप सभी जितना चाहें विरोध कर सकते हैं, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी वक्फ अधिनियम में संशोधन करेंगे।
विज्ञापन


महाराष्ट्र में 'पांडव' और 'कौरव' के बीच लड़ाई
अमित शाह ने कहा कि 20 नवंबर को होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में दो खेमे हैं, एक 'पांडव' जिसका प्रतिनिधित्व भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति कर रही है और दूसरा 'कौरव' जिसका प्रतिनिधित्व महा विकास अघाड़ी कर रही है। उद्धव ठाकरे का दावा है कि उनकी शिवसेना असली है। क्या असली शिवसेना औरंगाबाद का नाम बदलकर संभाजीनगर करने के खिलाफ जा सकती है? क्या असली शिवसेना अहमदनगर का नाम बदलकर अहिल्यानगर करने के खिलाफ जा सकती है? असली शिवसेना भाजपा के साथ खड़ी है।
विज्ञापन


कांग्रेस ने अपने वादे पूरे नहीं किए- शाह
उन्होंने आगे कहा, 'राहुल बाबा कहते थे कि उनकी सरकार लोगों के खातों में तुरंत पैसे जमा करेगी। आप हिमाचल, कर्नाटक और तेलंगाना में अपने वादे पूरे नहीं कर पाए। महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन ने वादा किया है कि लड़की बहन योजना के तहत महिलाओं को 2,100 रुपये प्रति माह मिलेंगे। इस दौरान उन्होंने कहा, कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और दुनिया की कोई भी ताकत इसे हमसे नहीं छीन सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी को दी चुनौती
वहीं उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को वीर सावरकर और शिवसेना संस्थापक बाल ठाकरे के बारे में 'अच्छे' शब्द बोलने की चुनौती दी। अमित शाह ने हिंगोली में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, 'उद्धव जी, अगर आपमें हिम्मत है तो राहुल बाबा से वीर सावरकर और बालासाहेब के बारे में दो अच्छे शब्द बोलवाएं। अमित शाह ने कहा, राहुल बाबा की कांग्रेस पार्टी ने कश्मीर में अनुच्छेद 370 को वापस लाने के लिए प्रस्ताव पारित किया है। राहुल बाबा, ध्यान से सुनिए, आप ही नहीं, आपकी चौथी पीढ़ी भी अनुच्छेद 370 को वापस नहीं ला सकती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed