{"_id":"5f66629f8ebc3ef47f01b6db","slug":"pm-modi-will-again-meet-chief-ministers-regarding-corona-virus","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी फिर कर सकते हैं कोरोना को लेकर कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पीएम मोदी फिर कर सकते हैं कोरोना को लेकर कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक
Sun, 20 Sep 2020 02:33 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 20 Sep 2020 02:33 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले सप्ताह सात राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक कर सकते हैं। पीएम की अध्यक्षता वाली इस बैठक के दौरान इन राज्यों में कोरोना वायरस के कारण उपजे हालातों की समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि यह बैठक 23 सितंबर को आयोजित किए जाने की संभावना है और इसमें महाराष्ट्र, दिल्ली, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों को भी बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नियमित रूप से महामारी के हालातों की समीक्षा के लिए बैठक का आयोजन करते रहे हैं। खासतौर पर जिन राज्यों या केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमण के हालात ज्यादा गंभीर हैं, वहां प्रधानमंत्री का ध्यान ज्यादा केंद्रित रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने आखिरी बार 11 अगस्त को कोविड-19 (कोरोना वायरस) समीक्षा बैठक आयोजित की थी, जिसमें 10 सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और प्रतिनिधियों ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये शिरकत की थी। इन राज्यों में आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, पंजाब, बिहार, गुजरात, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश शामिल थे।