फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   pm modi will address office bearers of BJP on Sunday

पांच राज्यों में चुनाव के मद्देनजर भाजपा की अहम बैठक जारी, पीएम मोदी भी मौजूद

Sun, 21 Feb 2021 12:26 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 21 Feb 2021 12:26 PM IST
विज्ञापन
pm modi will address office bearers of BJP on Sunday
पीएम मोदी और जेपी नड्डा - फोटो : Twitter@jp nadda

पांच राज्यों में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले दिल्ली में रविवार को राष्ट्रीय पदाधिकारियों की अहम बैठक हो रही है। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी भाग ले रहे हैं। राजधानी दिल्ली के एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर पर होने वाली ये बैठक सुबह 10 बजे से लेकर शाम के 5 बजे तक चलेगी। इस बैठक की अध्यक्षता भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे। वहीं बैठक के बाद पीएम मोदी पदाधिकारियों को संबोधित भी करेंगे।

विज्ञापन

 
बैठक में भाजपा के सभी प्रदेशों के अध्यक्ष, प्रदेशों के प्रभारी और सहप्रभारी, सभी प्रदेशों के संगठन महामंत्री मौजूद हैं । गृहमंत्री अमित शाह सहित पार्टी के तमाम बड़े नेता और संसदीय बोर्ड के सदस्य भी बैठक में हिस्सा लेंगे। कोरोना महामारी के दौरान यह राष्ट्रीय पदाधिकारियों की पहली बैठक हो रही है जिसमें नेताओं की शारीरिक उपस्थिति है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि यह बैठक ऐसे समय पर हो रही है जब अगले कुछ महीनों में पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुड्डुचेरी में विधानसभा चुनाव होने हैं। साथ ही तीनों कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का नई दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलन जारी है, जिसे लेकर किसान संगठन सरकार पर निशाना साध रहे हैं। विपक्षी पार्टियां भी इस मसले पर सड़क से लेकर संसद तक सरकार पर हमले कर रही हैं। ऐसे में भाजपा की ये बैठक काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

इससे पहले भाजपा के सभी कोषाध्यक्षों, महासचिवों और संगठन मंत्रियों की बैठक हुई। बैठक में चुनावी तैयारियों को लेकर भी चर्चा संभव है। नड्डा ने अध्यक्ष का कार्यभार संभालने के बाद पिछले साल अपनी नई टीम गठित की थी। बताया जा रहा है कि इस दौरान पार्टी के संगठनात्मक कार्यों, चुनावी राज्यों में प्रचार अभियान समेत कई मुद्दों की समीक्षा की जाएगी। भाजपा महासचिवों ने पार्टी अध्यक्ष को अपने-अपने राज्यों में दी गई जिम्मेदारी निभाने के संबंध में जानकारी दी।


भाजपा के मुख्य प्रवक्ता अनिल बलूनी ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक रविवार को प्रातः 10 बजे से सायं पांच बजे तक दिल्ली के एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में होगी। न्होंने कहा कि इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गरिमामयी उपस्थिति होगी तथा बैठक की अध्यक्षता जगत प्रकाश नड्डा करेंगे। प्रधानमंत्री इस बैठक का शुभारंभ करेंगे और संबोधित भी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed