फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   pm modi visit to manipur Stage being erected in Imphal kangla fort beautification works underway

Manipur: प्रधानमंत्री अगले हफ्ते जा सकते हैं मणिपुर, कांगला किले में बनाया जा रहा खास मंच, तैयारियां तेज

Sat, 06 Sep 2025 02:27 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 06 Sep 2025 02:27 PM IST
सार

एक अधिकारी ने बताया कि इंफाल हवाई अड्डे और कांगला किले के बीच 7 किलोमीटर लंबे रास्ते पर सड़क के बीचों-बीच भी रंग-रोगन और पेड़ों की छंटाई का काम भी किया जा रहा है।

विज्ञापन
pm modi visit to manipur Stage being erected in Imphal kangla fort beautification works underway
पीएम मोदी - फोटो : YT - @Narendra Modi

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले सप्ताह मणिपुर का दौरा कर सकते हैं। प्रधानमंत्री के संभावित दौरे को लेकर तैयारियां चल रही हैं। इंफाल स्थित कांगला किले में एक भव्य मंच का निर्माण किया जा रहा है, साथ ही किले की सफाई और रंगाई-पुताई का काम भी हो रहा है। हालांकि अधिकारियों ने किले में मंच निर्माण और सफाई कार्यों की वजह नहीं बताई, लेकिन ये बताया कि इन कामों को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश उन्हें मिला है। 
विज्ञापन


किले में रंगाई-पुताई का काम भी जारी
प्रधानमंत्री मोदी के 13 सितंबर को मणिपुर आने की संभावना है, जो मैतेई और कुकी समुदाय के बीच जातीय हिंसा भड़कने के बाद से पीएम मोदी का पहला राज्य दौरा होगा। एक अधिकारी ने बताया, 'इंफाल के कांगला किले में एक भव्य मंच का निर्माण कार्य चल रहा है। मंच के सामने 15,000 से अधिक लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है। किले के अंदर सफाई और रंगाई-पुताई का काम भी चल रहा है।' इंफाल का कांगला किला पूर्व मणिपुरी शासकों की सत्ता का केंद्र रहा है। एक अन्य अधिकारी ने बताया, 'मंच बनाने के लिए सामग्री मणिपुर के बाहर से मंगवाई जा रही है और निर्माण कार्यों में 100 से ज्यादा मजदूर लगे हुए हैं। किले में सुरक्षाकर्मियों की संख्या भी बढ़ा दी गई है।' किले में आने वाले लोगों की पहचान भी दर्ज की जा रही है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- West Bengal: 'अगले विधानसभा चुनाव में टीएमसी का सफाया तय', भाजपा नेता दिलीप घोष का ममता बनर्जी पर साधा निशाना
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने पीएम मोदी के दौरे की आधिकारिक जानकारी होने से किया इनकार
एक अधिकारी ने बताया कि इंफाल हवाई अड्डे और कांगला किले के बीच 7 किलोमीटर लंबे रास्ते पर सड़क के बीचों-बीच भी रंग-रोगन और पेड़ों की छंटाई का काम भी किया जा रहा है। एक भाजपा नेता ने बताया, 'हमें अभी तक प्रधानमंत्री के दौरे के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। अगर वह आते हैं, तो हम यह सुनिश्चित करेंगे कि पीएम मोदी का भव्य स्वागत हो।' चुराचांदपुर जिला मुख्यालय में शांति मैदान में भी इसी तरह का काम चल रहा है। जातीय संघर्ष से ग्रस्त राज्य में प्रधानमंत्री के न आने को लेकर विपक्षी दल भाजपा पर हमला कर रहे हैं।

मई 2023 से मैतेई और कुकी-जो समूहों के बीच जातीय हिंसा में 260 से ज्यादा लोग मारे गए हैं और हजारों लोग बेघर हो गए हैं। मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह के इस्तीफ़े के बाद केंद्र ने मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगा दिया था। और राज्य विधानसभा को निलंबित कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed