फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi visit Lumbini, Nepal Today India to build on shared heritage with Nepal

PM Modi Nepal Visit: बुद्ध पूर्णिमा पर आज लुंबिनी जाएंगे पीएम मोदी, नेपाली पीएम से करेंगे बातचीत, सात एमओयू पर होंगे हस्ताक्षर

Mon, 16 May 2022 04:57 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Mon, 16 May 2022 04:57 AM IST
सार

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पीएम मोदी विश्व धरोहर लुंबिनी में बुद्ध जयंती कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इस दौरान वह बौद्ध सर्किट साझेदारी और संपर्क की अहम परियोजनाओं का एलान कर सकते हैं। प्रस्तावित योजना के तहत भारत की मदद से कुशीनगर से लुंबिनी के बीच रेल लाइन बिछाई जानी है। साथ ही भारतीय बौद्ध स्थलों को सड़क मार्ग से कपिलवस्तु और लुंबिनी से जोड़ा जाना है।

विज्ञापन
PM Modi visit Lumbini, Nepal Today India to build on shared heritage with Nepal
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नेपाल जाएंगे। वह गौतम बुद्ध के जन्मस्थान लुंबिनी का दौरा करेंगे। साथ ही नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा के साथ बैठक करेंगे।पीएम मोदी बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर बौद्ध संस्कृति और विरासत केंद्र की आधारशिला रखने के लिए आयोजित समारोह में भाग लेंगे। सूत्रों के मुताबिक, पीएम सुबह 10.30 बजे से 3.30 बजे तक नेपाल में रहेंगे।

विज्ञापन


निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पीएम मोदी विश्व धरोहर लुंबिनी में बुद्ध जयंती कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इस दौरान वह बौद्ध सर्किट साझेदारी और संपर्क की अहम परियोजनाओं का एलान कर सकते हैं। प्रस्तावित योजना के तहत भारत की मदद से कुशीनगर से लुंबिनी के बीच रेल लाइन बिछाई जानी है। साथ ही भारतीय बौद्ध स्थलों को सड़क मार्ग से कपिलवस्तु और लुंबिनी से जोड़ा जाना है। इन परियोजनाओं पर भारत और नेपाल के बीच बातचीत हो रही है।
विज्ञापन


पीएम मोदी भगवान बुद्ध की जन्मभूमि लुंबिनी से विश्व को शांति का संदेश देंगे। इस मौके पर पीएम बौद्ध तीर्थस्थलों को रेल और सड़क मार्ग से जोड़ने की योजना का एलान कर सकते हैं। भारतीय प्रधानमंत्री के नेपाल दौरे को दोनों देशों के संबंध को और प्रगाढ़ बनाने की दिशा में काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पीएम मोदी करीब चार साल बाद नेपाल के दौरे पर जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सात एमओयू पर होंगे हस्ताक्षर
नेपाली विदेश मंत्रालय के सूत्र का कहना है, भारतीय प्रधानमंत्री के लुंबिनी दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच सात समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। इससे शैक्षणिक और सांस्कृतिक संबंध और गहरे होंगे। भारतीय शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक फाउंडेशन लुंबिनी बौद्धिस्ट यूनिवर्सिटी और त्रिभुवन यूनिवर्सिटी के साथ एक-एक व काठमांडो यूनिवर्सिटी संग तीन एमओयू करेगा। काठमांडो विवि और आईआईटी चेन्नई दो अन्य एमओयू करेंगे।

देउबा से बिजली पर होगी बात
पीएम मोदी और देउबा लुंबिनी में बातचीत करेंगे। जल विद्युत व कनेक्टिविटी समेत विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर वार्ता केंद्रित होगी। मोदी इंडियन इंटरनेशनल सेंटर फॉर बौद्धिस्ट कल्चर एंड हेरिटेज के शिलान्यास में भी शामिल होंगे।

स्वागत के लिए तैयार लुंबिनी का मायादेवी मंदिर
पीएम मोदी के स्वागत के लिए लुंबिनी को अच्छी तरह से सजाया गया है। मायादेवी मंदिर के अंदर और बाहर रंगरोगन किया गया है। मंदिर परिसर के अंदर, अशोक स्तंभ के बाहर और अंदर की सफाई की गई है। सड़कों की सफाई व सौंदर्यीकरण किया गया है। मंदिर क्षेत्र रोशनी से आच्छादित है। प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा और मोदी के लिए इंटरनेशनल असेंबली हॉल के पास बड़ा गेट बनाया गया है।
 
निर्वाण स्थली पर टेकेंगे माथा
पीएम नरेंद्र मोदी बुद्ध पूर्णिमा पर भगवान बुद्ध की जन्मस्थली लुंबिनी से लौटकर सोमवार को ही निर्वाण स्थली कुशीनगर में भगवान बुद्ध के सामने माथा टेकेंगे। जन्मस्थली से निर्वाण स्थली तक बुद्ध पूर्णिमा पर मौजूद रहने वाले वह पहले पीएम होंगे।

आगरा से आई ई-बस में सफर करेंगे
विधायक पीएन पाठक ने मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर पहुंचकर सफाई, सुरक्षा, सीसीटीवी आदि बंदोबस्त को देखा। उन्होंने आगरा विकास प्राधिकरण से मंगाई ई-बस को भी देखा। ई-बस से प्रधानमंत्री पुरातत्व प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मुख्य महापरिनिर्वाण स्तूप जाएंगे और फिर इसी से वापस आएंगे।

नेपाल से संबंध कसौटी पर खरे, देंगे और मजबूती : मोदी
बुद्ध पूर्णिमा पर नेपाल की अपनी यात्रा से एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत और नेपाल के संबंध अद्वितीय हैं। वह पिछले महीने नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा के भारत दौरे में हुई लाभप्रद चर्चा के बाद उनसे फिर मुलाकात को लेकर उत्सुक हैं। उन्होंने कहा, दोनों देश जल विद्युत, विकास और संपर्क समेत विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए बनी समझ को आगे बढ़ाएंगे।


पीएम ने बयान में कहा कि नेपाल के साथ हमारे रिश्ते बेजोड़ हैं। दोनों देशों के बीच सभ्यता और लोगों से लोगों के संबंध हमारे करीबी रिश्तों की स्थायी इमारत पर खड़े हैं। उनके इस दौरे का मकसद समय की कसौटी पर खरे उतरे संबंधों को और मजबूत करना है। इन रिश्तों को सदियों से पोषित किया गया और ये हमारे आपसी मेलजोल के लंबे इतिहास में दर्ज हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed