फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi union cabinet expansion Jyotiraditya Scindia Sarbananda Sonowal Pashupati Paras political statements live updates in Hindi

केंद्रीय कैबिनेट: बुधवार शाम को होगा विस्तार, दिल्ली पहुंच रहे नेता, चौंका सकते हैं नए चेहरे

Tue, 06 Jul 2021 07:44 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 06 Jul 2021 07:44 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार की अटकलों के बीच जानकारी सामने आई है कि यह  बुधवार की शाम को होगा। वहीं, ऐसे नेता दिल्ली के लिए अपना सफर शुरू कर चुके हैं या करने वाले हैं या दिल्ली पहुंच चुके हैं, जिनके लिए माना जा रहा है कि उन्हें मंत्रिपरिषद में जगह मिल सकती है। असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल और राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया जैसे नेता दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं। सिंधिया ने तो अपना तीन दिवसीय दौरा भी अधूरा छोड़ दिया।

विज्ञापन
PM Modi union cabinet expansion Jyotiraditya Scindia Sarbananda Sonowal Pashupati Paras political statements live updates in Hindi
ज्योतिरादित्य सिंधिया, पशुपति पारस, सर्बानंद सोनोवाल - फोटो : फाइल

विस्तार

केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार की तारीख और समय के बारे में बड़ी जानकारी सामने आई है। केंद्र सरकार के सूत्रों के अनुसार केंद्रीय कैबिनेट में विस्तार बुधवार की शाम को होगा।जानकारी के अनुसार इसका समय 5.30 बजे के आस-पास हो सकता है।
विज्ञापन


भाजपा के राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया मध्य प्रदेश के मालवा-निमाड़ अंचल का तीन दिवसीय दौरा अधूरा छोड़कर मंगलवार दोपहर दिल्ली रवाना हो गए। वहीं, असम के पूर्व मंत्री सर्बानंद सोनोवाल दिल्ली पहुंच चुके हैं। सिंधिया और सोनोवाल को उन प्रमुख दावेदार नेताओं में माना जा रहा है जिन्हें मोदी मंत्रिपरिषद में जगह मिल सकती है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सिंधिया उज्जैन में महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन के बाद इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर हवाई अड्डे पहुंचे। यहां उन्होंने कहा, 'मेरा उज्जैन दौरा समाप्त हो गया है और अब मैं दिल्ली जा रहा हूं। मैं अगले हफ्ते लौटूंगा।' उन्होंने हालांकि मंत्रिपरिषद में शामिल होने की अटकलों पर चुप्पी बरकरार रखी और कहा कि उन्हें इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं है।

पशुपति पारस के नाम पर भी चर्चा तेज हुई
बिहार में अपने भतीजे चिराग पासवान से बगावत कर लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) में अलग गुट बनाने वाले पशुपति कुमार पारस का नाम भी मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा में है। जानकारी के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें फोन भी किया है और वह दिल्ली आ भी गए हैं। ऐसे में उन्हें मंत्री बनाए जाने की चर्चा इस समय जोरों पर है।

वहीं, चिराग पासवान ने इसे लेकर कहा कि उन्हें (पशुपति पारस) लोजपा के कोटे से केंद्रीय मंत्री बनाया जाना संभव नहीं है क्योंकि पार्टी का एग्जीक्यूटिव बोर्ड उन्हें निकाल चुका है। मैंने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र के माध्यम से इसकी जानकारी दी है। अगर उन्हें मेरी पार्टी के सांसद के तौर पर नियुक्त किया जाता है तो मैं इसके खिलाफ अदालत जाऊंगा।


हालांकि, पासवान ने कहा कि अगर उन्हें निर्दलीय सांसद या जदयू से मंत्री नियुक्त किया जाता है तो मुझे कोई आपत्ति नहीं है। उन्होंने कहा, 'मेरी बात लिख लीजिए, इस (जदयू) सरकार की आखिरी गिनती शुरू हो चुकी है। जदयू के नेताओं को इस बात की प्रार्थना करनी चाहिए कि कैबिनेट विस्ताj न हो, अन्यथा जदयू में पहली टूट की शुरुआत हो जाएगी।'

मुझे किसी फॉर्मूला की जानकारी नहीं: नीतीश
वहीं, केंद्रीय कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कोई जानकारी न होने की बात कही। उन्होंने कहा, 'मुझे किसी फॉर्मूला के बारे में जानकारी है। लेकिन, हमारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष (जेपी नड्डा) के पास इसका अधिकार है। वह अधिकृत व्यक्ति हैं। विचार-विमर्श के जरिए जो कुछ होना होगा, उसी हिसाब से किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed