फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi UAE Visit: PM Modi will go to UAE after Paris visit, will meet President Al Nahyan

PM Modi UAE Visit: पेरिस की यात्रा के बाद UAE जाएंगे पीएम मोदी, राष्ट्रपति अल नाहयान से करेंगे मुलाकात

Wed, 12 Jul 2023 02:54 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 12 Jul 2023 02:54 PM IST
सार

राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रां के निमंत्रण पर पीएम नरेंद्र मोदी 13 जुलाई को फ्रांस की यात्रा पर जा रहे हैं, जहां वह 14 जुलाई को पेरिस में होने वाली बैस्टिल-डे परेड में सम्मानित अतिथि होंगे।

विज्ञापन
PM Modi UAE Visit: PM Modi will go to UAE after Paris visit, will meet President Al Nahyan
PM Modi - फोटो : Social Media

विस्तार

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पेरिस की दो दिवसीय यात्रा पूरी करने के बाद 15 जुलाई को अबु-धाबी के लिए उड़ान भरेंगे। इस दौरान वह अबू धाबी के शासक और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन


पीएम मोदी की यूएई यात्रा को लेकर विदेश मंत्रालय ने कहा है, 'भारत-यूएई के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी लगातार मजबूत हो रही है। ऐसे में प्रधानमंत्री की आगामी यात्रा ऊर्जा, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, खाद्य सुरक्षा, फिनटेक, रक्षा और संस्कृति जैसे विभिन्न क्षेत्रों में दोनों देशों के रिश्तों को आगे बढ़ाने का काम करेगी।'
विज्ञापन


बैस्टिल-डे परेड में सम्मानित अतिथि होंगे पीएम मोदी
बता दें कि राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रां के निमंत्रण पर पीएम नरेंद्र मोदी 13 जुलाई को फ्रांस की यात्रा पर जा रहे हैं, जहां वह 14 जुलाई को पेरिस में होने वाली बैस्टिल-डे परेड में सम्मानित अतिथि होंगे। इस परेड में होने वाली ट्राई-सर्विस में भारतीय सशस्त्र बलों की टुकड़ी भी भाग लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्रांस के प्रधानमंत्री से मिलेंगे पीएम मोदी
विदेश मंत्रालय ने बताया कि राष्ट्रपति मैक्रों, प्रधानमंत्री के सम्मान में एक राजकीय भोज के साथ-साथ एक निजी रात्रिभोज की भी मेजबानी करेंगे। इसके अलावा दोनों नेता व्यापक चर्चा भी करेंगे। विदेश मंत्रालय के मुताबिक पीएम मोदी देश की सीनेट और नेशनल असेंबली के अध्यक्षों से भी मुलाकात करेंगे।


भारतीय प्रवासियों से भी मिलेंगे प्रधानमंत्री
विदेश मंत्रालय ने कहा, 'प्रधानमंत्री की यात्रा भविष्य में दोनों देशों के बीच रणनीतिक, सांस्कृतिक, वैज्ञानिक, शैक्षणिक और आर्थिक साझेदारी की दिशा तय करने में अहम किरदार अदा करेगी।' विदेश मंत्रालय ने बताया कि प्रधानमंत्री फ्रांस में रहने वाले भारतीय प्रवासियों, भारतीय और फ्रांसीसी कंपनियों के सीईओ और प्रमुख फ्रांसीसी हस्तियों के साथ अलग से बातचीत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed