फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   pm modi two day visit of Gujarat, roadshow in surat today

मोदी का सूरत में रोड शो हुआ खत्म, सोमवार को यह हैं बड़े कार्यक्रम

Sun, 16 Apr 2017 09:50 PM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम/अनंत पालीवाल
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम/अनंत पालीवाल Updated Sun, 16 Apr 2017 09:50 PM IST
विज्ञापन
pm modi two day visit of Gujarat, roadshow in surat today
मोदी सूरत के सर्किट हाउस में

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार शाम को अपने गृह प्रदेश गुजरात के दो दिवसीय दौरे की शुरुआत सूरत में रोड शो के जरिए की। मोदी का सूरत एयरपोर्ट से शुरू हुआ रोड शो ढाई घंटे में 11 किलोमीटर का सफर तय करके सर्किट हाउस पहुंचा। पीएम मोदी अब वहां भाजपा के नेताओं से मिलेंगे और रात्रि विश्राम करेंगे।  

विज्ञापन

 


इससे पहले एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही पीएम का रोड शो शुरू हो गया है। पीएम बनने के बाद नरेंद्र मोदी पहली बार सूरत पहुंचे है। पीएम मोदी खुली जीप में सवार होकर के अपना रोड शो पूरा किया। रोड शो के दौरान गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी उनके साथ एक अलग जीप में पूरे रास्ते चलें। रोड शो में आकर्षण का केंद्र 90 महिला बाइकर्स के साथ 15 हजार से अधिक बाइकर्स रहे जो कि रोड शो के दौरान पूरे रास्ते काफिले के आगे चलते रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान 11 किलोमीटर के रास्ते पर लाखों लोग सड़क के दोनों तरफ खड़े हुए थे। सूरत गुजरात के सबसे बड़े शहरों में शुमार है। रोड शो के दौरान मोदी सड़क के दोनों तरफ खड़े लोगों का अभिवादन कर रहे थे। लोग भी अपने कैमरे मोदी की फोटो खींच रहे थे और मोदी-मोदी के नारे लगा रहे थे।मोदी का रोड शो मिशन गुजरात की शुरुआत के रुप में भी देखा जा रहा है। रोड शो में लोगों ने जगह मोबाइल की फ्लैश लाइट जगाकर मोदी का स्वागत कर रहे हैं।

मोदी के रोड शो के दौरान बड़ी स्क्रीन लगाई गई थी, जिनमें मोदी के भाषण चल रहे हैं। पूरे रास्ते में मोदी के बड़े-बड़े स्टैच्यू लगाए गए थे, जिन पर बिजली की आकर्षक सजावट की गई थी। 

मोदी के रोड शो में 90 महिला बाइकर्स एस्कॉर्ट ने उनके काफिले को एस्कॉर्ट किया। पूरे रास्ते में 12000 मीटर की साड़ी बिछाई गई थी । मोदी की मूर्ति पर चॉपर के जरिए फूल बरसाएं गए। रोड शो के रूट पर सड़क के दोनों तरफ कई प्रकार की रंगोलियां भी बनाई गई थी।
    इससे पहले मोदी के सूरत पहुंचने पर एयरपोर्ट पर ली गई है तस्वीर। 

 
पटेल ने बताया कि प्रधानमंत्री सोमवार को 400 करोड़ की लागत से तैयार किरण मल्टी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल एंड  रिसर्च सेंटर का उद्घाटन करेंगे।

सोमवार को मोदी के ये हैं कार्यक्रम

pm modi two day visit of Gujarat, roadshow in surat today

इस अस्पताल का निर्माण एक ट्रस्ट ने कराया है। मोदी केंद्र शासित प्रदेश दादर एवं नगर हवेली स्थित सिलवासा जाएंगे, जहां वह नई परियोजनाओं का उद्घाटन करने और लाभार्थियों को सहायता वितरित करने के अलावा एक सभा को भी संबोधित करेंगे।

यह मोदी का इस वर्ष उनके गृह राज्य का दूसरा दौरा है। उन्होंने इससे पहले आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर देशभर से आई महिला सरपंचों को संबोधित करने के लिए गांधीनगर का दौरा किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed