फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi Kerala Visit for Two Days Will Lay The Foundation Stone Of Kochi Metro Today

PM Modi Kerala Visit: पीएम मोदी का दो दिवसीय केरल दौरा, कोच्चि मेट्रो के दूसरे चरण की रखी आधारशिला

Thu, 01 Sep 2022 04:40 PM IST
देव कश्यप एजेंसी, कोच्चि।
एजेंसी, कोच्चि। Published by: देव कश्यप Updated Thu, 01 Sep 2022 04:40 PM IST
सार

पीएम मोदी एक और दो सितंबर को कोच्चि में कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड में पहले स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत के जलावतरण के लिए कर्नाटक और केरल का दौरा करेंगे और मंगलूरू में लगभग 3,800 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। 

विज्ञापन
PM Modi Kerala Visit for Two Days Will Lay The Foundation Stone Of Kochi Metro Today
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय यात्रा पर आज केरल पहुंचेंगे। कोच्चि मेट्रो रेल लिमिटेड (केएमआरएल) ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केरल आने के बाद गुरुवार (एक सितंबर) को कोच्चि मेट्रो के दूसरे चरण की आधारशिला रखेंगे। इसके साथ ही, वे कोच्चि मेट्रो के पहले चरण का शुभारंभ भी करेंगे, जो एसएन जंक्शन से वडक्केकोट्टा तक बनाया गया है।  

विज्ञापन


पीएम मोदी एक और दो सितंबर को कोच्चि में कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड में पहले स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत के जलावतरण के लिए कर्नाटक और केरल का दौरा करेंगे और मंगलूरू में लगभग 3,800 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। 
विज्ञापन


केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की उपस्थिति में कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (CIAL) व्यापार मेला और प्रदर्शनी केंद्र में समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह में महापौर एम अनिल कुमार, सांसद हिबी ईडन, एंटनी राजू (परिवहन मंत्री), पी राजीव (उद्योग, कानून और कॉयर मंत्री) अपनी सम्मानित उपस्थिति दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम 7 बजे शुरू हो जाएगा राजस्व संचालन
कोच्चि मेट्रो रेल का प्रस्तावित फेज 2 प्रोजेक्ट कॉरिडोर जेएलएन स्टेडियम मेट्रो स्टेशन से इन्फोपार्क, कक्कनड तक है, इस रेल खंड की लंबाई 11.2 किलोमीटर होगी, जिसमें 11 मेट्रो स्टेशन होंगे। फेज 1 एक्सटेंशन कोच्चि मेट्रो रेल लिमिटेड द्वारा सीधे शुरू किए गए कार्य का पहला खंड है। 

इसके उद्घाटन के बाद कोच्चि मेट्रो 24 स्टेशनों के साथ कम से कम 27 किमी की दूरी तय करेगी। पीएम मोदी द्वारा कोच्चि के लोगों को स्टेशन समर्पित करने के तुरंत बाद, दोनों स्टेशनों का राजस्व संचालन शाम सात बजे शुरू होगा। बता दें कि मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त ने निरीक्षण के बाद पेट्टा-एसएन जंक्शन खंड के राजस्व संचालन को मंजूरी दी थी।

4.3 लाख वर्ग फुट में बना वडक्केकोट्टा स्टेशन
वडक्केकोट्टा, एसएन जंक्शन और पनमकुट्टी पुल का काम 16 अक्तूबर, 2019 को शुरू किया गया था और यह कोविड महामारी के दौरान भी जारी रहा। वडक्केकोट्टा 4.3 लाख वर्ग फुट के क्षेत्र के साथ मेट्रो स्टेशनों में सबसे बड़ा है। अन्य मेट्रो स्टेशनों के विपरीत, यहां नई सुविधाओं से लैस अंदर और बाहर दोनों तरफ बड़े व्यावसायिक स्थान बनाए गए हैं। वडक्केकोट्टा स्टेशन स्वतंत्रता संग्राम में केरल की भूमिका को अपने विषय के रूप में दर्शाता है जबकि एसएन जंक्शन आयुर्वेद और इसके आधुनिक दृष्टिकोण को दर्शाता है। एसएन जंक्शन और वडक्केकोट्टा स्टेशनों के राजस्व संचालन के लिए खुलने पर केएमआरएल प्रति दिन औसतन एक लाख यात्रियों के यात्रा करने की उम्मीद कर रहा है।



2014 में सिर्फ पांच शहरों में चलती थी मेट्रो
मामले से जुड़े अधिकारियों ने कहा कि देश में मेट्रो क्रांति हो रही है। 2014 में जहां पांच शहरों में मेट्रो सेवा थी, वहीं आज 20 नगरों में सार्वजनिक परिवहन की यह सेवा चल रही है। 2014 में देश में मेट्रो का कुल नेटवर्क 248 किलोमीटर था। आज देश में कुल मेट्रो नेटवर्क 775 किलोमीटर है। एक हजार किलोमीटर अतिरिक्त मेट्रो नेटवर्क निर्माणाधीन है। कोच्चि मेट्रो रेल परियोजना की 55 प्रतिशत ऊर्जा आवश्यकता सौर ऊर्जा से पूरी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed