फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM modi travels to three countries and will dinner with US president donald trump in white house

तीन देशों की यात्रा पर निकले पीएम मोदी, ट्रंप के साथ डिनर करने वाले होंगे पहले विदेशी नेता

Sat, 24 Jun 2017 02:10 PM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार Updated Sat, 24 Jun 2017 02:10 PM IST
विज्ञापन
PM modi travels to three countries and will dinner with US president donald trump in white house

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों की यात्रा पर आज यानि शनिवार को रवाना हो गए हैं। पुर्तगाल, अमेरिका और नीदलैंड की यात्रा पर निकले पीएम मोदी आज पुर्तगाल पहुंचेंगे। इसके बाद वे अमेरिका के लिए रवाना होंगे, जहां उनकी परसो अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात होगी। 

विज्ञापन


खास बात है कि ट्रंप के राष्ट्रपति चुने जाने के बाद पीएम मोदी वो पहले लीडर होंगे जो उनके साथ डिनर करेंगे। इससे पहले ट्रंप कई विदेश यात्राएं कर चुके हैं, लेकिन किसी भी विदेशी नेता ने व्हाइट हाउस में उनके साथ डिनर नहीं किया है। इससे पहले ट्रंप प्रशासन पीएम मोदी की यूएस यात्रा पर खुशी जाहिर कर चुका है। यूएस से स्टेट डिर्पाटमेंट ने बयान जारी करते हुए कहा था कि पीएम मोदी की यात्रा से दोनों देशों के रिश्ते मजबूत होंगे, साथ ही आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ने में भी दोनों देश एक-दूसरे की मदद करेंगे।
विज्ञापन


अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता हीथर नॉर्ट ने कहा, ‘हमारे बीच आपसी सहयोग के कई क्षेत्र हैं, आतंकवाद से मुकाबला है, दोनों देशों के लोगों के बीच का संबंध मजबूत है, इसलिए हम इस दौरे को लेकर उत्सुक हैं।’ मोदी और ट्रंप सोमवार को वाइट हाउस में मिलने वाले हैं। दोनों नेताओं की यह पहली मुलाकात होगी। पिछले साल नवंबर में ट्रंप के अमेरिका का राष्ट्रपति निर्वाचित होने के बाद दोनों नेताओं ने फोन पर बात की थी। उधर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद भी ट्रंप ने मोदी को फोन कर बधाई दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेश सचिव जयशंकर करेंगे टिलरसन से मुलाकात
पीएम मोदी के अमेरिका दौरे से पूर्व विदेश सचिव एस जयशंकर अमेरिका के विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन से मुलाकात करेंगे। माना जा रहा है कि जयशंकर पीएम मोदी और ट्रंप की मुलाकात से पहले की चीजों को अंतिम रूप देंगे।
जयशंकर की उप विदेश मंत्री जॉन सुलीवान से भी मिलने की संभावना है। अमेरिका में भारत के पूर्व राजदूत जयशंकर मोदी सरकार में भारत और अमेरिका के संबंधों को आकार देने में अहम भूमिका निभाते रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी की अमेरिका यात्रा 25 जून को शुरू होगी।

दौरे पीएम ने ट्वीट कर दी जानकारी

PM modi travels to three countries and will dinner with US president donald trump in white house
 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि उनकी आगामी अमेरिका यात्रा का लक्ष्य दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय भागीदारी और संबंधों को मजबूत करने के लिए एक दूर्दर्शी विजन का निर्माण करना है। मोदी ने कहा कि वह दोनों देशों के बीच विचारों के आदान-प्रदान के अवसर के लिए तत्पर हैं।मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘मेरे अमेरिकी दौरे का लक्ष्य दोनों देशों के बीच संबंधों को गहरा करना है। भारत-अमेरिका का मजबूत संबंध हमारे राष्ट्र व दुनिया के लिए फायदेमंद साबित होगा।’

वहीं एक फेसबुक पोस्ट के जरिये मोदी ने बताया कि ट्रंप द्वारा निमंत्रण दिए गए निमंत्रण पर वह 25 जून को दो दिवसीय वॉशिंगटन दौरे पर जा रहे हैं। राष्ट्रपति ट्रंप और मैंने इससे पूर्व टेलीफोन पर भी बात की है।

इस दौरान हमने दोनों देशों की जनता के पारस्परिक लाभ संबंधी विभिन्न मुद्दों पर बात की है। मैं इस अवसर को दोनों देशों के बीच विचारों के आदान-प्रदान के तौर पर देख रहा हूं, ताकि मजबूत और विस्तृत साझेदारी का निर्माण हो सके। इस दौरान हम विभिन्न संयुक्त प्रस्तावों और पहलुओं पर चर्चा करेंगे। गौरतलब है कि मोदी चार दिवसीय विदेश दौरे के दौरान अमेरिका समेत पुर्तगाल और नीदरलैंड भी जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed