पीएम मोदी ने की बैंक प्रमुखों के साथ अहम बैठक, बैंकिंग सिस्टम की भूमिका पर हुई चर्चा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को बैंक प्रमुखों और गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) के प्रमुखों के साथ अहम बैठक की। प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक, बैठक में देश के विकास में वित्तीय और बैंकिंग प्रणाली की अहम भूमिका पर चर्चा हुई।
Prime Minister Narendra Modi today joined stakeholders from Banks and NBFCs to discuss & deliberate on vision and roadmap for the future. The crucial role of the financial and banking system of supporting growth was discussed: Prime Minister's Office pic.twitter.com/3O6PPBnLYV
— ANI (@ANI) July 29, 2020विज्ञापन
इसमें इस बात पर जोर दिया गया कि छोटे उद्यमियों और किसानों को अपनी क्रेडिट जरूरतों को पूरा करने और ग्रोथ के लिए इंस्टीट्यूशनल क्रेडिट का इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। प्रत्येक बैंक को आत्मनिरीक्षण करने की आवश्यकता है और स्थिर ऋण वृद्धि सुनिश्चित करने के लिए अपनी कार्यशैली पर ध्यान देना चाहिए।
मालूम हो कि कोरोना महामारी ने दुनियाभर के देशों की अर्थव्यवस्था पर गहरा असर डाला है। हाल में आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने बैंकों और एनबीएफसी को वित्तीय संकट से निपटने के लिए सक्रिय आधार पर पूंजी जुटाने की सलाह दी थी। कॉरपोरेट जगत की शिकायत है कि बैंक पर्याप्त कर्ज नहीं दे रहे हैं। वहीं, बैंकों को कोरोना काल में अपने एनपीए बढ़ने का डर सता रहा है।