फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi to unveil the logo theme and website of India’s G20 Presidency

G-20: पीएम मोदी ने जी-20 के नए लोगो-थीम और वेबसाइट का किया अनावरण, कही ये बड़ी बात

Tue, 08 Nov 2022 05:25 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 08 Nov 2022 05:25 PM IST
सार

पीएम ने अपने संबोधन में कहा कि G20 ऐसे देशों का समूह है, जिनका आर्थिक सामर्थ्य, विश्व की 85% GDP का प्रतिनिधित्व करता है। G20 उन 20 देशों का समूह है, जो विश्व के 75% व्यापार का प्रतिनिधित्व करता है और भारत अब इस G20 समूह का नेतृत्व करने जा रहा है।

विज्ञापन
PM Modi to unveil the logo theme and website of India’s G20 Presidency
पीएम मोदी ने लांच किया G-20 का लोगो-थीम और वेबसाइट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत एक दिसंबर से जी20 की अध्यक्षता संभालेगा। इससे पहले मंगलवार को पीएम मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जी20 के नए लोगो-थीम और वेबसाइट का अनावरण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि G-20 का ये Logo केवल एक प्रतीक चिन्ह नहीं है बल्कि ये एक संदेश है। ये एक भावना है, जो हमारी रगों में है। ये एक संकल्प है, जो हमारी सोच में शामिल रहा है। पीएम ने अपने संबोधन में कहा कि एक दिसंबर से भारत G20 की अध्यक्षता करेगा। भारत के लिए यह एक ऐतिहासिक अवसर है इसलिए आज इस समिट की वेबसाइट, थीम और लोगो को लांच किया गया है। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर मैं सभी देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं।  

विज्ञापन


विज्ञापन


भारत के लिए यह बड़ा अवसर 
पीएम ने अपने संबोधन में कहा कि G20 ऐसे देशों का समूह है, जिनका आर्थिक सामर्थ्य, विश्व की 85% GDP का प्रतिनिधित्व करता है। G20 उन 20 देशों का समूह है, जो विश्व के 75% व्यापार का प्रतिनिधित्व करता है और भारत अब इस G20 समूह का नेतृत्व करने जा रहा है। जी-20 के लोगो-थीम और वेबसाइट के अनावरण के मौके पर संबोधित करते हुए कहा कि आप कल्पना कर सकते हैं कि आजादी के इस अमृतकाल में देश के सामने ये कितना बड़ा अवसर आया है। ये हर भारतवासी के लिए गर्व की बात है, गौरव बढ़ाने वाली बात है।    
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतवासियों के सुझाव वैश्विक आयोजन का चेहरा बन रहे 
पीएम मोदी ने कहा कि आज जो Logo का लांच हुआ है, उसके निर्माण में भी देशवासियों की बहुत बड़ी भूमिका रही है। उन्होंने बताया कि हमने लोगो के लिए देशवासियों से उनके बहुमूल्य सुझाव मांगे थे। आज वो सुझाव इतने बड़े वैश्विक आयोजन का चेहरा बन रहे हैं।

लोगो और थीम के जरिए दुनिया को दिया संदेश
पीएम ने कहा कि इस लोगो और थीम के जरिए हमने दुनिया को एक संदेश दिया है। युद्ध के लिए बुद्ध ने जो संदेश दिया था और  हिंसा के प्रतिरोध में महात्मा गांधी के जो समाधान हैं, G20 के जरिए भारत उनकी वैश्विक प्रतिष्ठा को नई ऊर्जा दे रहा है। 

 हमारे पास लोकतंत्र के संस्कार हैं
पीएम मोदी ने कहा कि आज विश्व इलाज की जगह आरोग्य की तलाश कर रहा है। भारत के आयुर्वेद, योग को लेकर दुनियाभर में एक नया उत्साह और भरोसा है। उसके विस्तार के लिए हम एक वैश्विक व्यवस्था बना सकते हैं। भारत विश्व का इतना समृद्ध और सजीव लोकतंत्र है। इसके साथ ही हमारे पास लोकतंत्र के संस्कार भी हैं, और mother of democracy के रूप में गौरवशाली परंपरा भी है।

G20 में हमारा मंत्र-'One Earth, One Family, One Future' 
इस मौके पर पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि भारत न केवल विकसित देशों के साथ घनिष्ठ रिश्ते रखता है बल्कि विकासशील देशों के दृष्टिकोण को भी अच्छी तरह से समझता है, उसकी अभिव्यक्ति करता है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास रहेगा कि विश्व में कोई भी First World या Third World न हो, बल्कि केवल One World हो। पीएम ने कहा कि भारत ने One Sun, One World, One Grid के मंत्र के साथ विश्व में Renewable Energy revolution का आह्वान किया है। साथ ही हमने One Earth, One Health के मंत्र के साथ global health को मजबूत करने का अभियान शुरू किया है और अब G20 में भी हमारा मंत्र है, 'One Earth, One Family, One Future'।  


जी20 अंतरराष्ट्रीय आर्थिक सहयोग का एक प्रमुख मंच है, जो वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद का लगभग 85 प्रतिशत, वैश्विक व्यापार का 75 प्रतिशत से अधिक और विश्व की लगभग दो-तिहाई आबादी का प्रतिनिधित्व करता है। जी20 की अध्यक्षता के दौरान, भारत देशभर में विभिन्न स्थानों पर 32 विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित लगभग 200 बैठकें आयोजित करेगा।   

गौरतलब है कि भारत 1 दिसंबर, 2022 से जी20 की अध्यक्षता ग्रहण करेगा। जी20 की अध्यक्षता भारत को अंतरराष्ट्रीय महत्व के महत्वपूर्ण मुद्दों पर वैश्विक एजेंडे में योगदान करने का एक अनूठा अवसर प्रदान करेगी। ऐसे में जी20 की अध्यक्षता के ये लोगो, थीम और वेबसाइट भारत के संदेश और दुनिया के प्रति उसकी व्यापक प्राथमिकताओं को प्रतिबिंबित करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed