{"_id":"6057d12ecb17df5f15790442","slug":"pm-modi-to-launch-catch-the-rain-campaign-to-raise-groundwater-level-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व जल दिवस: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज करेंगे ‘जल शक्ति अभियान’ का आरंभ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
विश्व जल दिवस: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज करेंगे ‘जल शक्ति अभियान’ का आरंभ
Mon, 22 Mar 2021 04:35 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 22 Mar 2021 04:35 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘विश्व जल दिवस’ के अवसर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘जल शक्ति अभियान’ का शुभारंभ करेंगे। इस अभियान को ‘जल शक्ति अभियान: कैच द रेन’ नाम दिया गया है। इससे उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कई जिलों को सूखे से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
सोमवार को पीएम की उपस्थिति में केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के बीच केन बेतवा लिंक प्रोजेक्ट को लागू करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर होंगे। केन बेतवा लिंक प्रोजेक्ट, नदियों को आपस में जोड़ने के लिए राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य योजना का पहला प्रोजेक्ट है।
विज्ञापन
यह अभियान ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में चलाया जाएगा। इसका उद्देश्य बारिश के पानी का संचय करना है। पूरे देश में 22 मार्च 2021 से 30 नवंबर 2021 तक मानसून से पहले और मानसून के दौरान यह अभियान चलाया जाएगा। इसमें लोगों की भागीदारी के जरिये जमीनी स्तर पर जल संरक्षण लिए आंदोलन के रूप में इसे शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन