फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi to inaugurate Okha-Beyt Dwarka Signature Bridge on Feb 25

Gujarat: अब नहीं डराएंगी समंदर की लहरें, सिग्नेचर ब्रिज से होगा डूबते सूर्य का दीदार; PM मोदी करेंगे उद्घाटन

Sun, 18 Feb 2024 08:18 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 18 Feb 2024 08:18 PM IST
सार

Gujarat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगल हफ्ते द्वारका को बड़ी सौगात देंगे। वह भगवान कृष्ण की नगरी में ओखा को बेट द्वारका से जोड़ने वाले सिग्नेचर पुल का शुभारंभ करेंगे। इससे सफर करने वाले लोगों का समय तीन घंटे कम हो जाएगा। 

विज्ञापन
PM Modi to inaugurate Okha-Beyt Dwarka Signature Bridge on Feb 25
द्वारका में सिग्नेचर पुल का शुभारंभ करेंगे पीएम मोदी। - फोटो : एएनआई डिजिटल

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले हफ्ते तीर्थस्थल द्वारका में ओखा और बेट को जोड़ने वाले सिग्नेचर पुल का शुभारंभ करेंगे। करीब ढाई किलोमीटर में फैला यह पुल स्थानीय निवासियों और यहां आने वाले श्रद्धालुओं दोनों को सुविधा प्रदान करेगा। 

विज्ञापन

पुल का निर्माण कार्य साल 2017 में शुरू किया गया था। यह पुल ओखा और बेट के बीच आने वाले श्रद्धालुओं के लिए आसान पहुंच प्रदान करेगा। पुल के निर्माण से पहले तीर्थयात्रियों को द्वारका बेट में द्वारकाधीश मंदिर तक पहुंचने के लिए नौका परिवहन पर निर्भर रहना पड़ता था। इस पुल का निर्माण 978 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सिग्नेचर पुल को आकर्षक डिजाइन के साथ तैयार किया गया है। इसे भगवद गीता के छंदों और फुटपाथ के दोनों ओर भगवान श्रीकृष्ण की छवियों से सजाया गया है। यह भारत का सबसे लंबा समुद्र पर बना पुल होगा। जिसमें फुटपाथ के ऊपरी के ऊपरी हिस्सों पर सौर पैनल लगाए गए हैं, जिससे एक मेगावाट बिजली पैदा होगी। अब स्थानीय लोगों को इस पुल के शुभारंभ और श्रद्धालुओं के आगमन का इंतजार है। 
 

विज्ञापन

द्वारका पहुंचे एक पर्यटक ने कहा, यह पुल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से गुजरात के लोगों के लिए एक उपहार होगा। यह हमें कई तरह से फायदा देगा। यह पर्यटन को बढ़ावा देगा। साथ ही हमारा समय बचाएगा। यह सार्वजनिक बुनियादी ढांचे के विकास के साथ अच्छी स्वास्थ्य सेवा तक हमारी पहुंच को भी बढ़ावा देगा। अभी तक जो पर्यटक बेय द्वारका के लिए नावों पर सवार होकर पांच घंटे की यात्रा करते थे। उनका सफर तीन घंटे तक कम हो जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed