{"_id":"620bad1d4f42f3517935a070","slug":"pm-modi-to-deliver-inaugural-address-at-teri-world-sustainable-development-summit-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"World Sustainable Development Summit: पीएम बुधवार को करेंगे टेरी विश्व सतत विकास शिखर सम्मेलन का उद्घाटन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
World Sustainable Development Summit: पीएम बुधवार को करेंगे टेरी विश्व सतत विकास शिखर सम्मेलन का उद्घाटन
Tue, 15 Feb 2022 09:13 PM IST
निधि पाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Published by: निधि पाल
Updated Tue, 15 Feb 2022 09:13 PM IST
सार
टेरी के विश्व सतत विकास शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी शामिल होंगे. इस दौरान वह उद्घाटन भाषण देंगे.
विज्ञापन
पीएम मोदी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ऊर्जा और संसाधन संस्थान (टेरी) के विश्व सतत विकास शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। विश्व सतत विकास शिखर सम्मेलन, टेरी का प्रमुख वार्षिक कार्यक्रम है।
इस वर्ष के शिखर सम्मेलन का विषय ‘टूवर्ड्स अ रेजीलियंट प्लैनेट: एनश्योरिंग अ सस्टेनेबल एंड इक्वीटेबल फ्यूचर’ (परिस्थिति अनुकूल ग्रह की ओर: सतत और समतावादी भविष्य को सुनिश्चित करना) है। शिखर सम्मेलन में जलवायु परिवर्तन, सतत उत्पादन, वैश्विक साझा संसाधन और उनकी सुरक्षा जैसे वृहद विषयों पर चर्चा होगी।
16 फरवरी से शुरू होने वाले तीन दिवसीय शिखर सम्मेलन में डोमनिक गणराज्य के राष्ट्रपति श्री लुई एबीनादेर, गयाना गणराज्य के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद इरफान अली, संयुक्त राष्ट्र की उप महासचिव सुश्री अमीना जे. मोहम्मद, विभिन्न अंतर-सरकारी संगठनों के प्रमुख, 12 से अधिक देशों के मंत्री/राजदूत तथा 120 से अधिक देशों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।