फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi to chair 10th NITI Aayog Governing Council meeting May 24, focus on Viksit Rajya Viksit Bharat 2047

NITI Aayog Governing Council Meeting: कल नीति आयोग की गर्वनिंग काउंसिल की 10वीं बैठक, PM मोदी करेंगे अध्यक्षता

Fri, 23 May 2025 07:15 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 23 May 2025 07:15 PM IST
सार

NITI Aayog Governing Council Meeting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल भारत मंडपम में नीति आयोग की शासी परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में देशभर के मुख्यमंत्री, उपराज्यपाल और प्रशासक के साथ साल 2047 तक भारत को एक विकसित देश बनाने के लक्ष्य को हासिल करने के रोडमैप पर चर्चा की जाएगी। 

विज्ञापन
PM Modi to chair 10th NITI Aayog Governing Council meeting May 24, focus on Viksit Rajya Viksit Bharat 2047
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल नीति आयोग की शासी परिषद (गवर्निंग काउंसिल) की 10वीं बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में देशभर के मुख्यमंत्री, उपराज्यपाल और प्रशासक शामिल होंगे। बैठक में साल 2047 तक भारत को एक विकसित देश बनाने के लक्ष्य को हासिल करने के रोडमैप पर चर्चा की जाएगी।  यह उच्च-स्तरीय बैठक भारत मंडपम में होगी।

विज्ञापन


बैठक का मुख्य विषय 'विकसित भारत के लिए विकसित राज्य' होगा, जिसमें राज्यों की भूमिका पर चर्चा होगी, ताकि 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने का लक्ष्य हासिल किया जा सके। प्रधानमंत्री इस बात पर जोर देंगे कि कैसे किसी राज्य की प्रगति विकसित भारत के सपने को साकार करने में मददगार साबित होगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: अंतिम कार्य दिवस पर जस्टिस एएस ओका ने सुनाए 11 फैसले, कुछ ही घंटे पहले हुआ था मां निधन
विज्ञापन
विज्ञापन


चर्चा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा 'उद्यमिता, रोजगार और कौशल विकास को बढ़ावा देना-जनसांख्यिकीय लाभ का उपयोग करना' विषय पर केंद्रित होगा। भारत की युवा आबादी एक बहुत बड़ा अवसर है, इसलिए इस चर्चा के मुख्य रूप से तीन प्रमुख क्षेत्रों पर केंद्रित रहने की उम्मीद है-

विनिर्माण और सेवा पारिस्थितिकी तंत्र: नेता इस बात पर चर्चा कर सकते हैं कि मेट्रो शहरों से बाहर छोटे और मंझोले शहरों (टियर 2 और टियर 3) को भी विकास के इंजने के रूप में तैयार किया जाए। इसमें निवेश आकर्षित करने के लिए बुनियादी ढांचे, कौशल प्रशिक्षण और नीति समर्थन की जरूरत पर चर्चा होने की संभावना है। 

एमएसएमई और असंगठित रोजगार: भारत की अर्थव्यवस्था की रीढ़ माने जाने वाले छोटे उद्योगों और ग्रामीण/शहरी रोजगार के अवसरों को बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा होगी। राज्य अपने अनुभव और अच्छी पहलें साझा करेंगे।


ये भी पढ़ें: 'भारतीय सेना की वीरता को कम करके न आंकें...', भाजपा का कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर पलटवार

हरित अर्थव्यवस्था के अवसर: नवीकरणीय ऊर्जा और चक्रीय अर्थव्यवस्था के जरिए सतत विकास के अवसरों पर चर्चा होगी। राज्य अपनी-अपनी हरित ऊर्जा योजनाएं और रोजगार सृजन की रणनीतियां साझा करेंगे। 

बैठक में मुख्यमंत्री, राज्यपाल और प्रशास इन मुद्दों पर अपने विचार साझा करेंगे। यह बैठक बातचीत और समाधान ढूंढने की शैली में होगी, जिससे सभी मिलकर रास्ता निकाल सकें।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed