फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi to address law ministers conference in Gujarat

PM Modi: आज कानून मंत्रियों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

Sat, 15 Oct 2022 05:28 AM IST
Jeet Kumar एएनआई, दिल्ली
एएनआई, दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 15 Oct 2022 05:28 AM IST
सार

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि सम्मेलन का उद्देश्य नीति निमार्ताओं को भारतीय कानूनी और न्यायिक प्रणाली से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करने के लिए एक साझा मंच प्रदान करना है। 

विज्ञापन
PM Modi to address law ministers conference in Gujarat
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कानून मंत्रियों और कानून सचिवों के अखिल भारतीय सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को ऑनलाइन वीडियो के माध्यम से संबोधित करेंगे। दो दिवसीय सम्मेलन की मेजबानी गुजरात के एकता नगर में कानून और न्याय मंत्रालय द्वारा की जा रही है।

विज्ञापन


पीएमओ की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि राज्य और केंद्र शासित प्रदेश के इस सम्मेलन के माध्यम से अपनी सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने, नए विचारों का आदान-प्रदान करने और अपने आपसी सहयोग में सुधार करने में सक्षम होंगे।
विज्ञापन


सम्मेलन में वैकल्पिक विवाद समाधान तंत्र जैसे त्वरित और किफायती न्याय के लिए मध्यस्थता, समग्र कानूनी बुनियादी ढांचे का उन्नयन, अप्रचलित कानूनों को हटाने, न्याय तक पहुंच में सुधार, लंबित मामलों को कम करने और मामलों के त्वरित निपटान को सुनिश्चित करने जैसे विषयों पर चर्चा होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि सम्मेलन का उद्देश्य नीति निमार्ताओं को भारतीय कानूनी और न्यायिक प्रणाली से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करने के लिए एक साझा मंच प्रदान करना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed