फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi to address durga puja on 22nd october mamata banerjee inaugrated pandals in 10 districts

बंगाल: चुनावी अखाड़ा बनी दुर्गा पूजा, ममता के बाद पीएम मोदी करेंगे पंडाल का उद्घाटन

Thu, 15 Oct 2020 12:54 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Sneha Baluni Updated Thu, 15 Oct 2020 12:54 PM IST
विज्ञापन
PM Modi to address durga puja on 22nd october mamata banerjee inaugrated pandals in 10 districts
प्रधानमंंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter @BJPLive

पश्चिम बंगाल में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। यह चुनाव भाजपा के लिए काफी अहम हैं। इसके लिए पार्टी कड़ी मेहनत भी कर रही है। भाजपा बंगाल में अपनी राजनीतिक जमीन की तलाश कर रही है। ऐसे में इस साल दुर्गा पूजा चुनावी मैदान में तब्दील होती लग रही है। चुनाव से पहले यहां भाजपा के केंद्रीय नेताओं के अहम दौरे होने वाले हैं।

विज्ञापन


इसके अलावा 22 अक्तूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एक पूजा पंडाल को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री से पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा सिलीगुड़ी का दौरा करेंगे। वे उत्तरी बंगाल में पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। पहले गृह मंत्री अमित शाह राज्य के दौरे पर आने वाले थे।
विज्ञापन



बता दें कि पिछले साल अमित शाह ने सॉल्ट लेक में एक दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन किया था। हालांकि अब अगले विधानसभा चुनावों में कुछ ही महीनों का समय बचा है ऐसे में प्रधानमंत्री मोदी खुद आगे आकर चुनाव की कमान संभाल रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल में ममता ने दुर्गा पंडाल का किया ऑनलाइन उद्घाटन, कहा-कई राज्यों में रोक, हमने भावनाओं का रखा ख्याल


पूजा पंडाल का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री बंगाल में भाजपा के महिला मोर्चा और केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय की ओर से चलाए जाने वाले ईस्टर्न जोनल कल्चरल सेंटर की तरफ से स्थापित किए गए दुर्गा पूजा पंडाल में हिस्सा लेंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 10 जिलों में 69 दुर्गा पूजा पंडालों का ऑनलाइन उद्घाटन कर चुकी हैं। अगले दो दिनों तक पंडालों का ऑनलाइन और ऑफलाइन उद्घाटन होता रहेगा।

पूजा पंडाल में कराया जाएगा चंडी पाठ
22 अक्तूबर को नवरात्रि की षष्टी है। इसके बाद बंगाल में पांच दिनों का अनुष्ठान शुरू होगा। प्रधानमंत्री जिस पंडाल में लोगों को संबोधित करेंगे, उसमें सामान्य तौर पर मां दुर्गा की विशाल मूर्ति होगी। प्रधानमंत्री लोगों को पूजा के लिए शुभकामनाएं देंगे। इसमें एक पुरोहित से चंडी पाठ कराए जाने की योजना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed