फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi TERI Climate Change ED PMLA Assam Maharashtra Ajit Pawar Resident Doctors Today Big News in Hindi

Big News: पीएम मोदी प्रभुपाद पर डाक-टिकट-सिक्का जारी करेंगे, ड्रोन के दुरुपयोग पर दिल्ली में ईयू-भारत सम्मेलन

Thu, 08 Feb 2024 06:58 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति भास्कर Updated Thu, 08 Feb 2024 06:58 AM IST
सार

महाराष्ट्र के रेजिडेंट डॉक्टरों ने हड़ताल वापस लेने का फैसला लिया है। डिप्टी सीएम अजित पवार ने यह जानकारी दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जलवायु परिवर्तन के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में भारत की भूमिका पर अहम टिप्पणी की है।

विज्ञापन
PM Modi TERI Climate Change ED PMLA Assam Maharashtra Ajit Pawar Resident Doctors Today Big News in Hindi
National News - फोटो : Social Media

विस्तार

महाराष्ट्र एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स (MARD) ने हड़ताल वापस ले ली है। एमएआरडी ने बुधवार को उपमुख्यमंत्री अजित पवार के साथ बैठक के बाद डॉक्टरों की हड़ताल खत्म करने का फैसला किया। एमएआरडी के नेतृत्व में मेडिकल कॉलेजों के रेजिडेंट डॉक्टरों ने स्टाइपेंड बढ़ाने और बकाया राशि का भुगतान की मांग को लेकर बुधवार शाम से हड़ताल का आह्वान किया था। इसके बाद राज्य के चिकित्सा शिक्षा मंत्री हसन मुश्रिफ, अजित पवार और चिकित्सा शिक्षा एवं औषधि विभाग के अधिकारियों ने एमएआरडी के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। राज्य सरकार रेजिडेंट डॉक्टरों की मांगें पूरी करने को तैयार हो गई। बैठक के बाद एमएआरडी ने बताया कि राज्य सरकार रेजिडेंट डॉक्टरों के स्टाइपेंड में तत्काल 10,000 रुपये की बढ़ोतरी करने पर सहमत हो गई है
विज्ञापन

जलवायु परिवर्तन के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में भारत की भूमिका

PM Modi TERI Climate Change ED PMLA Assam Maharashtra Ajit Pawar Resident Doctors Today Big News in Hindi
राज्यसभा में पीएम मोदी (फाइल) - फोटो : सोशल मीडिया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि जलवायु परिवर्तन के खिलाफ लड़ाई में भारत एक वैश्विक शक्ति के रूप में उभरा है। बुधवार को द एनर्जी एंड रिसोर्सेज इंस्टीट्यूट (TERI) के एक कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि स्वच्छ ऊर्जा पर देश का ध्यान भविष्य के लिए जिम्मेदारी की गहरी भावना दिखाता है। उन्होंने कहा कि भारत की जी-20 प्रेसीडेंसी के दौरान 'एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य' की भावना अलग-अलग मुद्दों पर हुई चर्चाओं का हिस्सा बनी। उन्होंने कहा कि मिशन LiFE (लाइफ स्टाइल फॉर एनवॉयरमेंट) जैसी पहल आम लोगों को चेंजमेकर बनने के लिए प्रेरित करती है। उन्होंने पंचामृत लक्ष्यों के बारे में भारत की व्यापक दृष्टि को स्वच्छ, हरित और टिकाऊ भविष्य के लिए अहम बताया। उन्होंने कहा कि यह भारत की प्रतिबद्धता दिखाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मिजोरम: असम राइफल्स ने 150 किलोग्राम विस्फोटक जब्त किया, दो गिरफ्तार

PM Modi TERI Climate Change ED PMLA Assam Maharashtra Ajit Pawar Resident Doctors Today Big News in Hindi
मिजोरम में दो गिरफ्तार (सांकेतिक) - फोटो : ANI
मिजोरम में तैनात सुरक्षा बलों (असम राइफल्स) ने भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद किया है। असम राइफल्स ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है। मिजोरम पुलिस गिरफ्तार लोगों से पूछताछ कर रही है और उनके मकसद को जानने की कोशिश कर रही है। सूत्रों के मुताबिक असम राइफल्स के जवानों ने मिजोरम के लौंगत्लाइ जिले में संगौ पंखुआ रोड पर एक वाहन से भारी मात्रा में विस्फोटक और डेटोनेटर जब्त किए। वाहन की तलाशी पर 150 किलोग्राम विस्फोटक, 1800 डेटोनेटर और तीन किलोमीटर से अधिक कॉर्डेक्स मिला। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान सियामा थंगा और अमेंगी के रूप में हुई है। दोनों मिजोरम के लौंगत्लाइ जिले के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

सपा सांसद जया बच्चन बोलीं- लोकसभा चुनाव-2024 से पहले जातीय जनगणना कराए सरकार

PM Modi TERI Climate Change ED PMLA Assam Maharashtra Ajit Pawar Resident Doctors Today Big News in Hindi
राज्यसभा सांसद जया बच्चन (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
राज्यसभा सदस्य और समाजवादी पार्टी नेता जया बच्चन ने बुधवार को भाजपा सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा, पीएम मोदी नीत सरकार जाति जनगणना के मुद्दे को 'लगातार नजरअंदाज' कर रही है। इससे सबसे गरीब लोगों के अधिकारों का उल्लंघन हो रहा है। उन्होंने कहा कि जातीय जनगणना जरूरी है क्योंकि सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए सही आंकड़ों की जानकारी जरूरी है। उन्होंने राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कहा, लोकसभा चुनाव से पहले जाति आधारित जनगणना करानी चाहिए। जया बच्चन ने रोजगार और महिला एवं युवा सशक्तिकरण तथा किसानों और गरीबों से जुड़े मुद्दे भी उठाए। उन्होंने कहा, 'केंद्र सरकार कंपनियों का 10.5 लाख करोड़ का कर्ज माफ कर सकती है, लेकिन कृषि ऋण माफ नहीं करेगी। मैं दुखी हूं।' सपा सांसद ने दावा किया कि 2022 में कृषि क्षेत्र से जुड़े 30 लोगों ने हर दिन आत्महत्या की। 2023 में किसान आत्महत्या का वर्तमान डेटा प्रति दिन 328 मौतों का है।

डीजल इंजनों के लिए विदेशी विक्रेता को 6.85 करोड़ रुपये के अनियमित भुगतान; संसद में रिपोर्ट पेश

लोक लेखा समिति (पीएसी) ने बुधवार को लोकसभा में भारतीय रेलवे के बनारस लोकोमोटिव वर्क्स (बीएलडब्ल्यू) ने डीजल इंजनों के लिए एक विदेशी विक्रेता को 6.85 करोड़ रुपये के अनियमित भुगतान की रिपोर्ट पेश की। पीएसी ने रिपोर्ट में कहा कि मामला नवंबर 2018 में डीजल इंजनों के निर्माण के लिए 660 चैनल एयर बॉक्स की खरीद से संबंधित है। रिपोर्ट के मुताबिक रूटों के बढ़ते विद्युतीकरण को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने मई 2016 में बीएलडब्लू में इलेक्ट्रिक इंजन बनाने का फैसला किया और इसकी शुरुआत फरवरी 2017 से की गई थी। 

2019-20 से बीएलडब्ल्यू में डीजल इंजनों का उत्पादन पूरी तरह से बंद कर दिया। समिति ने कहा कि मई 2016 में बीएलडब्लू ने 660 चैनल एयर बॉक्स के लिए 2,375 डॉलर प्रति यूनिट की कीमत पर एक विदेशी आपूर्तिकर्ता को खरीद ऑर्डर दिया था। समिति ने पाया कि फरवरी 2017 तक खेप पहुंचाने के बजाय, निविदा मानदंडों के विपरीत इसमें विलंब कर दिया। समिति ने कहा कि बीएलडब्ल्यू ने शुरू में खेप को अस्वीकार कर दिया था, लेकिन जब विक्रेता ने लगभग 36 प्रतिशत की छूट की पेशकश की तो उसने जुलाई 2018 में अपना निर्णय पलट दिया और डिलीवरी अवधि को अगस्त 2017 तक बढ़ाकर नवंबर 2018 में 6.85 करोड़ रुपये का भुगतान किया।

आईएस से लिंक मामले में केरल का पल्लकड़ निवासी यूएपीए कानून के तहत दोषी

PM Modi TERI Climate Change ED PMLA Assam Maharashtra Ajit Pawar Resident Doctors Today Big News in Hindi
केरल पुलिस (सांकेतिक) - फोटो : twitter
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के मामलों की सुनवाई करने विशेष एनआईए अदालत ने बुधवार को केरल के पलक्कड़ जिले के रहने वाले व्यक्ति को आतंकवादी संगठन- इस्लामिक स्टेट (आईएस) का सदस्य होने और उसकी गतिविधियों को समर्थन देने को लेकर कठोर गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत दोषी ठहराया। एनआईए की विशेष अदालत के न्यायाधीश मिनी एस दास ने रियास अबूबकर को यूएपीए और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी / अब नए कानून का नाम- भारतीय न्याय संहिता या BNS) की संबंधित धाराओं के तहत दोषी ठहराया।

मध्य प्रदेश: जबलपुर के मेयर ने छोड़ी कांग्रेस, थामा भाजपा का दामन

लोकसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश में कांग्रेस को एक और झटका लगा है। कांग्रेस नेता व जबलपुर के मेयर जगत बहादुर सिंह अन्नू और डिंडोरी के जिला पंचायत अध्यक्ष रूद्रेश परस्ते, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अंजू जितेंद्र व्योहार सहित तमाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा में शामिल हो गए। वे राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में कांग्रेस के इन्कार करने से आहत थे।

महाराष्ट्र में विषाक्त खाना खाने से दो हजार लोग बीमार

PM Modi TERI Climate Change ED PMLA Assam Maharashtra Ajit Pawar Resident Doctors Today Big News in Hindi
महाराष्ट्र में कथित तौर पर परोसा गया खराब खाना। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में विषाक्त भोजन करने से लगभग दो हजार लोग बीमार हो गए। उल्टी, दस्त, पेट और सिर दर्द से परेशान कई मरीजों को अस्पतालों में भर्ती कराना पड़ा। हालांकि, अब मरीज ठीक होने लगे हैं और उन्हें अस्पतालों से छुट्टी दी जा रही है। मामला लोहा तहसील के कोष्टवाड़ी गांव का है, जहां मंगलवार शाम को स्थानीय लोगों और आसपास के सावरगांव, पोस्टवाडी, रिसांगगांव और मास्की के ग्रामीणों ने एक धार्मिक कार्यक्रम में भोजन किया और बुधवार तड़के उन्हें उल्टी और दस्त की शिकायत होने लगी।

ड्रोन के आतंकी दुरुपयोग से मुकाबले पर ईयू-भारत सम्मेलन आज

PM Modi TERI Climate Change ED PMLA Assam Maharashtra Ajit Pawar Resident Doctors Today Big News in Hindi
ड्रोन (सांकेतिक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
आतंकी गतिविधियों में ड्रोन के उपयोग से बचने के लिए आज दिल्ली में भारत-यूरोपीय संघ (ईयू) सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन का उद्देश्य उपभोक्ता श्रेणी के ड्रोन से जुड़े मौजूदा और उभरते खतरों को समझना और इन खतरों से निपटने के उपायों पर चर्चा करना है। इसके साथ ही खतरों से निपटने के लिए नियामक, सामरिक और खोजी प्रतिक्रियाओं के संबंध में सर्वोत्तम प्रथाओं पर भी चर्चा की जाएगी। 

आध्यात्मिक गुरु श्रील प्रभुपाद की 150वीं जयंती; पीएम मोदी डाक टिकट और सिक्का जारी करेंगे

PM Modi TERI Climate Change ED PMLA Assam Maharashtra Ajit Pawar Resident Doctors Today Big News in Hindi
पीएम नरेंद्र मोदी (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को आध्यात्मिक गुरु श्रील प्रभुपाद की 150वीं जयंती के अवसर पर भारत मंडपम में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे और उनके सम्मान में एक स्मारक डाक टिकट और सिक्का जारी करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ)ने बुधवार को यह जानकारी दी। आचार्य श्रील प्रभुपाद गौड़ीय मिशन के संस्थापक थे, जिन्होंने वैष्णव सम्प्रदाय के मौलिक सिद्धांतों को संरक्षित करने और उनके प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

बिहार विधानसभा अध्यक्ष बोले, इस्तीफा नहीं दूंगा

PM Modi TERI Climate Change ED PMLA Assam Maharashtra Ajit Pawar Resident Doctors Today Big News in Hindi
बिहार विधानसभा (फाइल) - फोटो : vidhansabha.bih.nic.in
बिहार विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने बुधवार को नाराजगी जाहिर करते हुए स्पष्ट कर दिया कि वह 12 फरवरी को बजट सत्र शुरू होने से पहले अपने पद से इस्तीफा नहीं देंगे। प्रदेश की नवगठित राजग सरकार ने चौधरी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया है । बिहार में एनडीए सरकार के बहुमत साबित करने से पहले सांविधानिक संकट की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
RJD leader Awadh Bihari Chaudhary unanimously elected Speaker
बिहार विधानसभा के अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने कहा कि मैं इस्तीफा नहीं दूंगा। मेरे खिलाफ जो अविश्वास प्रस्ताव आया है, उसकी जानकारी मुझे आज (बुधवार) हुई है। ऐसे में 12 फरवरी को जब नीतीश कुमार विश्वास मत पेश करेंगे तो उस दौरान राजद के अवध बिहारी चौधरी कुर्सी पर काबिज रहेंगे। चौधरी ने कहा कि विधानसभा की नियमावली के मुताबिक मेरे खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्च 14 दिन बाद होगी। जब चर्चा होगी, तब देखेंगे। इस दौरान मैं आसन पर कायम रहूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed