{"_id":"5c2b9157bdec2256b262eca8","slug":"pm-modi-statement-on-ram-temple-is-positive-rss","type":"story","status":"publish","title_hn":"संघ ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी का बयान मंदिर निर्माण की दिशा में सकारात्मक कदम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
संघ ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी का बयान मंदिर निर्माण की दिशा में सकारात्मक कदम
Tue, 01 Jan 2019 09:42 PM IST
अमित मंडल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Published by: अमित मंडल
Updated Tue, 01 Jan 2019 09:42 PM IST
विज्ञापन
संघ के सह सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले
- फोटो : file photo
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साल 2019 के पहले इंटरव्यू में राम मंदिर पर दिए बयान पर आरएसएस की भी प्रतिक्रिया आई है। संघ ने राम मंदिर निर्माण की दिशा में इसे सकारात्मक बताया। संघ ने ट्वीट कर पीएम के बयान को भाजपा के 1989 पालमपुर अधिवेशन के प्रस्ताव के अनुरूप करार दिया।
आरएसएस ने ट्वीट किया- हमें आज का प्रधानमंत्री जी का वक्तव्य मंदिर निर्माण की दिशा में सकारात्मक कदम लगता है। प्रधानमंत्री ने अयोध्या में श्रीराम के भव्य मंदिर बनाने के संकल्प का अपने साक्षात्कार में पुनः स्मरण करना यह भाजपा के पालमपुर अधिवेशन(1989) में पारित प्रस्ताव के अनुरूप ही है।
इस प्रस्ताव में भाजपा ने कहा था की अयोध्या में राम जन्मभूमि पर भव्य राममंदिर बनाने के लिए परस्पर संवाद से अथवा सुयोग्य कानून बनाने (enabling legislation) का प्रयास करेंगे।
अगले ट्वीट में कहा- श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 2014 के भाजपा के चुनावी घोषणापत्र में अयोध्या में राममंदिर बनाने के लिए संविधान के दायरे में उपलब्ध सभी संभाव्य प्रयास करने का वादा किया है। भारत की जनता ने उनपर विश्वास व्यक्त कर भाजपा को बहुमत दिया है।
इस सरकार के कार्यकाल में सरकार वह वादा पूर्ण करें ऐसी भारत की जनता की अपेक्षा है। - दत्तात्रेय होसबले, सह सरकार्यवाह (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ)
वहीं, भैयाजी जोशी ने कहा कि हम पहले ही मांग रख चुके हैं कि राम मंदिर निर्माण के लिए कानून बनाया जाए। जो सत्ता में हैं उन्होंने भी कहा था कि राम मंदिर बनना चाहिए।

हमें आज का प्रधानमंत्री जी का वक्तव्य मंदिर निर्माण की दिशा में सकारात्मक कदम लगता है।प्रधानमंत्री ने अयोध्या में श्रीराम के भव्य मंदिर बनाने के संकल्प का अपने साक्षात्कार में पुनः स्मरण करना यह भाजपा के पालमपुर अधिवेशन(1989) में पारित प्रस्ताव के अनुरूप ही है।
विज्ञापन विज्ञापन— RSS (@RSSorg) January 1, 2019
इस प्रस्ताव में भाजपा ने कहा था की अयोध्या में राम जन्मभूमि पर भव्य राममंदिर बनाने के लिए परस्पर संवाद से अथवा सुयोग्य कानून बनाने (enabling legislation) का प्रयास करेंगे।
अगले ट्वीट में कहा- श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 2014 के भाजपा के चुनावी घोषणापत्र में अयोध्या में राममंदिर बनाने के लिए संविधान के दायरे में उपलब्ध सभी संभाव्य प्रयास करने का वादा किया है। भारत की जनता ने उनपर विश्वास व्यक्त कर भाजपा को बहुमत दिया है।
इस सरकार के कार्यकाल में सरकार वह वादा पूर्ण करें ऐसी भारत की जनता की अपेक्षा है। - दत्तात्रेय होसबले, सह सरकार्यवाह (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ)
वहीं, भैयाजी जोशी ने कहा कि हम पहले ही मांग रख चुके हैं कि राम मंदिर निर्माण के लिए कानून बनाया जाए। जो सत्ता में हैं उन्होंने भी कहा था कि राम मंदिर बनना चाहिए।
Senior RSS leader Bhaiyaji Joshi on #RamTemple: We've have kept forward our demand to make a law in this regard. Every person in our country wants Ram temple constructed. Even those who are in power have said that Ram temple should be constructed. pic.twitter.com/8ZfwEjfVWZ
— ANI (@ANI) January 1, 2019