फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM modi statement on Ram temple is positive :RSS

संघ ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी का बयान मंदिर निर्माण की दिशा में सकारात्मक कदम

Tue, 01 Jan 2019 09:42 PM IST
अमित मंडल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: अमित मंडल Updated Tue, 01 Jan 2019 09:42 PM IST
विज्ञापन
PM modi statement on Ram temple is positive :RSS
संघ के सह सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले - फोटो : file photo
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साल 2019 के पहले इंटरव्यू में राम मंदिर पर दिए बयान पर आरएसएस की भी प्रतिक्रिया आई है। संघ ने राम मंदिर निर्माण की दिशा में इसे सकारात्मक बताया। संघ ने ट्वीट कर पीएम के बयान को भाजपा के 1989 पालमपुर अधिवेशन के प्रस्ताव के अनुरूप करार दिया। 
विज्ञापन


आरएसएस ने ट्वीट किया- हमें आज का प्रधानमंत्री जी का वक्तव्य मंदिर निर्माण की दिशा में सकारात्मक कदम लगता है। प्रधानमंत्री ने अयोध्या में श्रीराम के भव्य मंदिर बनाने के संकल्प का अपने साक्षात्कार में पुनः स्मरण करना यह भाजपा के पालमपुर अधिवेशन(1989) में पारित प्रस्ताव के अनुरूप ही है।
विज्ञापन

इस प्रस्ताव में भाजपा ने कहा था की अयोध्या में राम जन्मभूमि पर भव्य राममंदिर बनाने के लिए परस्पर संवाद से अथवा सुयोग्य कानून बनाने (enabling legislation) का प्रयास करेंगे।

अगले ट्वीट में कहा- श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 2014 के भाजपा के चुनावी घोषणापत्र में अयोध्या में राममंदिर बनाने के लिए संविधान के दायरे में उपलब्ध सभी संभाव्य प्रयास करने का वादा किया है। भारत की जनता ने उनपर विश्वास व्यक्त कर भाजपा को  बहुमत दिया है।

इस सरकार के कार्यकाल में सरकार वह वादा पूर्ण करें ऐसी भारत की जनता की अपेक्षा है। - दत्तात्रेय होसबले, सह सरकार्यवाह (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ)

वहीं, भैयाजी जोशी ने कहा कि हम पहले ही मांग रख चुके हैं कि राम मंदिर निर्माण के लिए कानून बनाया जाए। जो सत्ता में हैं उन्होंने भी कहा था कि राम मंदिर बनना चाहिए। 




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed