फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi spoke to Donald Trump, says India US ties have grown from strength to strength

मोदी ने ट्रंप को दी नए साल की मुबारकबाद, कहा- मजबूती से बढ़े हैं दोनों देशों के रिश्ते

Tue, 07 Jan 2020 08:16 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 07 Jan 2020 08:16 AM IST
विज्ञापन
PM Modi spoke to Donald Trump, says India US ties have grown from strength to strength
डोनाल्ड ट्रंप-नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बात की। जिसमें उन्होंने कहा कि दोनों देशों के रिश्ते मजबूती से आगे बढ़े हैं। दोनों नेताओं के बीच हुई बातचीत को लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने बयान जारी किया है। बताया गया है कि प्रधानमंत्री ने ट्रंप को और उनके परिवार को नए साल की शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन


पीएमओ ने कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की और अमेरिका के राष्ट्रपति को नए साल की बधाई दी। प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति ट्रंप, उनके परिवार और अमेरिका के लोगों को नए साल में अच्छा स्वास्थ्य, समृद्धि और सफलता की शुभकामनाएं दीं।'
विज्ञापन

 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दोनों देशों के रिश्ते मजबूती से आगे बढ़े हैं। पीएमओ ने बताया, 'प्रधानमंत्री ने पिछले वर्ष में रणनीतिक साझेदारी को गहरा करने के लिए की गई महत्वपूर्ण प्रगति पर प्रकाश डाला और पारस्परिक हित के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए राष्ट्रपति ट्रंप के साथ काम करना जारी रखने की इच्छा जताई।'


कार्यालय ने आगे बताया, 'राष्ट्रपति ट्रंप ने भी भारत के लोगों को नए साल में समृद्धि और प्रगति की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने पिछले कुछ सालों में संबंधों की उपलब्धियों पर संतोष व्यक्त किया और द्विपक्षीय सहयोग को और गहरा करने के लिए प्रति अपनी तत्परता को दोहराया।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed