{"_id":"5e13eed38ebc3e87c11d7bef","slug":"pm-modi-spoke-to-donald-trump-says-india-us-ties-have-grown-from-strength-to-strength","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी ने ट्रंप को दी नए साल की मुबारकबाद, कहा- मजबूती से बढ़े हैं दोनों देशों के रिश्ते","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मोदी ने ट्रंप को दी नए साल की मुबारकबाद, कहा- मजबूती से बढ़े हैं दोनों देशों के रिश्ते
Tue, 07 Jan 2020 08:16 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Tue, 07 Jan 2020 08:16 AM IST
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप-नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बात की। जिसमें उन्होंने कहा कि दोनों देशों के रिश्ते मजबूती से आगे बढ़े हैं। दोनों नेताओं के बीच हुई बातचीत को लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने बयान जारी किया है। बताया गया है कि प्रधानमंत्री ने ट्रंप को और उनके परिवार को नए साल की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
पीएमओ ने कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की और अमेरिका के राष्ट्रपति को नए साल की बधाई दी। प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति ट्रंप, उनके परिवार और अमेरिका के लोगों को नए साल में अच्छा स्वास्थ्य, समृद्धि और सफलता की शुभकामनाएं दीं।'
विज्ञापन
PMO: PM Modi stated India-US relations have grown from strength to strength. PM highlighted significant progress made in deepening strategic partnership in previous year&expressed desire to continue to work with Pres Trump for enhancing cooperation in areas of mutual interest https://t.co/RheyUTqddN
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) January 7, 2020
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दोनों देशों के रिश्ते मजबूती से आगे बढ़े हैं। पीएमओ ने बताया, 'प्रधानमंत्री ने पिछले वर्ष में रणनीतिक साझेदारी को गहरा करने के लिए की गई महत्वपूर्ण प्रगति पर प्रकाश डाला और पारस्परिक हित के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए राष्ट्रपति ट्रंप के साथ काम करना जारी रखने की इच्छा जताई।'
कार्यालय ने आगे बताया, 'राष्ट्रपति ट्रंप ने भी भारत के लोगों को नए साल में समृद्धि और प्रगति की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने पिछले कुछ सालों में संबंधों की उपलब्धियों पर संतोष व्यक्त किया और द्विपक्षीय सहयोग को और गहरा करने के लिए प्रति अपनी तत्परता को दोहराया।'