फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pm Modi Speech Today Before Budget session of Parliament 2023

Budget Session: पीएम मोदी बोले- भारत के 'बजट' पर पूरी दुनिया का ध्यान, राष्ट्रपति का अभिभाषण हमारा गौरव

Tue, 31 Jan 2023 11:04 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 31 Jan 2023 11:04 AM IST
सार

संसद के बजट सत्र से पहले पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत की वर्तमान राष्ट्रपति संयुक्त सदन को पहली बार संबोधित करने जा रही हैं। पीएंम मोदी ने कहा कि उनका संबोधन भारत के संविधान, संसदीय प्रणाली का गौरव है।

विज्ञापन
Pm Modi Speech Today Before Budget session of Parliament 2023
संसद के बजट सत्र से पहले पीएम मोदी ने मीडिया को संबोधित किया - फोटो : ANI

विस्तार

आज संसद का बजट सत्र शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने मीडिया को संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि आज बजट सत्र शुरू हो रहा है। अर्थ जगत में जिनकी मान्यता है उनकी आवाज आशा की किरण ला रही है। पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत की वर्तमान राष्ट्रपति संयुक्त सदन को पहली बार संबोधित करने जा रही हैं। उनका संबोधन भारत के संविधान, संसदीय प्रणाली का गौरव है और आज नारी सम्मान का भी अवसर है। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारी वित्त मंत्री भी एक महिला हैं। वह कल देश के सामने एक और बजट पेश करेंगी। आज की वैश्विक परिस्थितियों में भारत ही नहीं पूरी दुनिया की नजर भारत के बजट पर है।  

विज्ञापन


आर्थिक सर्वेक्षण भारत के विकास पथ का विस्तृत विश्लेषण: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने आर्थिक सर्वेक्षण पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि संसद में पेश 2022-23 की आर्थिक सर्वेक्षण भारत के विकास पथ का विस्तृत विश्लेषण प्रस्तुत करती है, जिसमें हमारे राष्ट्र के प्रति वैश्विक आशावाद, बुनियादी ढांचे पर ध्यान केंद्रित करने, कृषि, उद्योगों में विकास और भविष्य के क्षेत्रों पर जोर देना शामिल है। संसद सत्र के पहले दिन दोनों सदनों में पेश किए गए आर्थिक सर्वेक्षण 2022-23 में भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर अगले वित्त वर्ष में घटकर 6.5 फीसदी रहने का अनुमान है। हालांकि, इसके मुताबिक भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बना रहेगा। 
विज्ञापन


अमित शाह ने कही यह बात
वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोविड महामारी के संकटपूर्ण समय में अर्थव्यवस्था को सहजता से आगे बढ़ाया। शाह ने एक ट्वीट में कहा कि आर्थिक सर्वेक्षण 2023 ने फिर से यह पुष्टि की है कि अनुभवी कप्तान प्रधानमंत्री मोदी ने महामारी के संकटपूर्ण समय में भी अर्थव्यवस्था को सहजता से आगे बढ़ाया। जब दुनिया मंदी से जूझ रही है, तब सभी क्षेत्रों में प्रगति और आशावाद दिखाता है कि भारत वैश्विक महाशक्ति के तौर पर उभरने को तैयार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed