फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi Speech: Modi warned Opposition about Congress, said on OPS- this is burden on future generations

PM Modi Speech: मोदी ने कांग्रेस को लेकर 'विपक्ष' को किया सचेत, इशारों में OPS पर बोले- ऐसा पाप न करें

Jitendra Bhardwaj जितेंद्र भारद्वाज
Updated Thu, 09 Feb 2023 05:01 PM IST
सार

PM Modi Speech: पीएम ने पुरानी पेंशन लागू करने वाले राज्यों को सचेत करते हुए कहा, यह आने वाली पीढ़ियों पर भार है। वे इससे बचें। देश और राज्य की आर्थिक सेहत के साथ खिलवाड़ नहीं करें। ऐसा पाप न करें, जो उनके बच्चों का अधिकार छीन ले...

विज्ञापन
PM Modi Speech: Modi warned Opposition about Congress, said on OPS- this is burden on future generations
pm modi speech in rajya sabha today - फोटो : Agency

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान कांग्रेस पर खूब निशाना साधा। उन्होंने, कांग्रेस को लेकर 'विपक्ष' को भी सचेत कर दिया। साथ ही पीएम ने इशारों इशारों में 'पुरानी पेंशन' पर बड़ी बात कही। वे बोले, ऐसा पाप न करें, जो आपके बच्चों का अधिकार छीन ले। उन्होंने आर्थिक संकट में फंसे एक पड़ोसी मुल्क का उदाहरण भी दिया। कुछ राज्य आज उसी राह पर चल रहे हैं। वे तत्कालीन भुगतान के चक्कर में देश को बर्बाद कर देंगे। अपने फैसलों के द्वारा वे आने वाली पीढ़ियों पर भारी बोझ डाल रहे हैं। सदन में पीएम के संबोधन के दौरान जब कांग्रेस एवं दूसरे विपक्षी दल, मोदी-अदाणी के नारे लगा रहे थे, तो उन्होंने विपक्ष को लेकर कई उदाहरण दे डाले। कांग्रेस ने अपने शासनकाल में किस तरह से विपक्षी दलों की सरकारें गिराई थीं, उसके बारे में बताया। पीएम ने सदन में मौजूद शरद पवार का नाम लेकर कहा, ये युवा मुख्यमंत्री थे, मगर कांग्रेस ने उनकी सरकार भी गिरा दी।

विज्ञापन

बोले- कांग्रेस गिराती है सरकारें

पीएम मोदी ने कहा, जो लोग आज विपक्ष में बैठे हैं, उन्होंने अपनी सरकार में राज्यों के अधिकारों की धज्जियां उड़ा दी थीं। मैं कच्चा-चिट्ठा खोलना चाहता हूं। वो लोग कौन थे, जिन्होंने अनुच्छेद 356 का दुरुपयोग किया। चुनी हुई सरकारों को गिरा दिया। पीएम मोदी ने कहा, एक प्रधानमंत्री ने आर्टिकल 356 का 50 बार प्रयोग किया, वह नाम है इंदिरा गांधी। केरल में वामपंथी सरकार चुनी गई, जिसे पंडित नेहरू पसंद नहीं करते थे। कुछ ही दिनों में चुनी हुई सरकार को गिरा दिया। डीएमके के मित्रों को भी बताता हूं। तमिलनाडु में भी एमजीआर और करुणानिधि जैसे दिग्गजों की कई सरकारों को कांग्रेस वालों ने गिरा दिया। एनजीआर की आत्मा देखती होगी, आप कहां खड़े हो। कांग्रेस पार्टी ने हरियाणा में भी ऐसा ही किया था। वहां विपक्ष की सरकार को नहीं चलने दिया। राजभवनों को कांग्रेस का दफ्तर बना दिया गया था।

विज्ञापन

आने वाली पीढ़ियों पर भार है पुरानी पेंशन

पीएम ने पुरानी पेंशन लागू करने वाले राज्यों को सचेत करते हुए कहा, यह आने वाली पीढ़ियों पर भार है। वे इससे बचें। देश और राज्य की आर्थिक सेहत के साथ खिलवाड़ नहीं करें। ऐसा पाप न करें, जो उनके बच्चों का अधिकार छीन ले। यह चिंता का विषय है। राज्यों को अनुशासन का रास्ता चुनना होगा। अगर वे ऐसा करते हैं, तो हमें भी उनका भला करने में सुविधा हो जाएगी। केंद्र उन्हें लाभ पहुंचाना चाहता है। प्रधानमंत्री ने कहा, 600 से ज्यादा योजनाएं गांधी-नेहरू के परिवार के नाम पर हैं। अगर किसी कार्यक्रम में नेहरू जी का नाम नहीं प्रयोग हुआ, तो कुछ लोगों का खून गर्म हो जाता था। आज उनकी पीढ़ी नेहरू सरनेम क्यों नहीं रखती है। हिंदुस्तान, आज डिजिटल दुनिया का लीडर बना हुआ है। एक समय था, जब हम मोबाइल फोन का आयात करते थे, आज मेरा देश मोबाइल एक्सपोर्ट कर रहा है। दवाइयां पहुंचाने का काम ड्रोन से हो रहा है। इसके लिए हमने ड्रोन पॉलिसी में बदलाव किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed