{"_id":"5a67677a4f1c1b7c268b5f84","slug":"pm-modi-speech-in-the-world-economic-forum-is-a-matter-of-pride-for-indians-says-amit-shah","type":"story","status":"publish","title_hn":"दावोस पर शाह बोले- वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में मोदी का भाषण भारतीयों के लिए ‘गर्व की बात’","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
दावोस पर शाह बोले- वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में मोदी का भाषण भारतीयों के लिए ‘गर्व की बात’
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Tue, 23 Jan 2018 10:18 PM IST
विज्ञापन
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में दिया गया भाषण भारतीयों के लिए ‘गर्व की बात’ है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को ट्वीट कर यह बात कही। साथ ही कहा कि देश पूरे विश्व के लिए आर्थिक अवसर प्रदान करता है।
विज्ञापन
शाह ने ट्वीट कर कहा, ‘मोदी ने दावोस में बहु-वैचारिक दुनिया में भारत की ताकत और आकांक्षाएं पूरी तरह से व्यक्त की हैं। भारत संपूर्ण दुनिया के लिए अद्वितीय अवसर प्रदान करता है।’
विज्ञापन
उन्होंने कई ट्वीट किए। मोदी के भाषण का हवाला देते हुए उन्होंने आगे कहा, ‘प्रधानमंत्री ने शानदार तरीके से बताया कि कैसे भारतीय संस्कृति एकजुट होने में विश्वास रखती है और विभाजित होने में अविश्वास।’ मोदी द्वारा जलवायु परिवर्तन, आतंकवाद और विभिन्न मुद्दों पर रखी गई राय की भी शाह ने प्रशंसा की।
विज्ञापन