फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi speaks to Ghulam Nabi Azad after he falls ill in Kuwait

Ghulam Nabi Azad: कुवैत में बीमार पड़े गुलाम नबी आजाद से पीएम मोदी ने फोन पर की बात, स्वास्थ्य की जानकारी ली

Wed, 28 May 2025 08:46 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Wed, 28 May 2025 08:46 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी  के नेता गुलाम नबी आजाद से फोन पर बातचीत की। आजाद इस समय कुवैत में बीमार होने के कारण अस्पताल में भर्ती हैं। वे उन बहुदलीय प्रतिनिधिमंडलों में से एक का हिस्सा हैं जिन्हें विश्व की विभिन्न राजधानियों में भारत का आतंकवाद विरोधी संदेश पहुंचाने के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
PM Modi speaks to Ghulam Nabi Azad after he falls ill in Kuwait
पीएम मोदी और गुलाम नबी आजाद - फोटो : एएनआई

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी के प्रमुख गुलाम नबी आजाद से फोन पर बात की। पीएम मोदी ने आजाद से स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। आजाद पाकिस्तान और उसके संरक्षित आतंकवाद के खिलाफ भारत का संदेश देने के लिए विदेश गए एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल हैं।

विज्ञापन

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मोदी ने आजाद को फोन कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। आजाद के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे भाजपा सांसद बैजयंत जय पांडा ने मंगलवार को कहा था कि आजाद की हालत स्थिर है और वह चिकित्सकीय निगरानी में हैं। पांडा ने कहा था कि बहरीन और कुवैत में हुई बैठकों में आजाद का योगदान अत्यंत प्रभावशाली था तथा उनके बीमार हो जाने से वह निराश हैं।

विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल भेजने का निर्णय मई में भारत और पाकिस्तान के बीच चार दिन तक चले सैन्य संघर्ष के बाद लिया गया, जो 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद हुआ था। पांडा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल सऊदी अरब, कुवैत, बहरीन और अल्जीरिया की यात्रा कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Mohammad Sinwar: 'हवाई हमले में मारा गया हमास का गाजा चीफ मोहम्मद सिनवार'; नेतन्याहू ने संसद में दी ये जानकारी


इससे पहले सोमवार को  भाजपा के सांसद बैजयंत जय पांडा के नेतृत्व में एक सर्वदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने कुवैत के उपप्रधानमंत्री और कैबिनेट मामलों के राज्य मंत्री शेरिदा ए एस अल-मौशरजी से मुलाकात की थी।प्रतिनिधिमंडल ने मौशारजी को सीमा पार (पाकिस्तान से) आतंकवाद से निपटने के लिए भारत की हालिया कार्रवाइयों से अवगत कराया। यह प्रतिनिधिमंडल उन सात बहुदलीय प्रतिनिधिमंडलों में से एक है, जिन्हें भारत ने पाकिस्तान की साजिशों और आतंकवाद के प्रति अपनी राय से अवगत कराने के लिए विश्व की 33 राजधानियों का दौरा करने का काम सौंपा है।

पांडा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा था, भारत और कुवैत आतंकवाद के खिलाफ अपनी साझा प्रतिबद्धता में एकजुट हैं। हमारे सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के सहयोगियों के साथ हमने उपप्रधानमंत्री और कैबिनेट मामलों के राज्य मंत्री शेरिदा अब्दुल्ला साद अल मौशरजी से मुलाकात की, ताकि उन्हें सीमा पार आतंकवाद से निपटने के लिए भारत की हालिया कार्रवाइयों के बारे में जानकारी दी जा सके। आतंकवाद के खिलाफ किसी भी प्रकार की नरमी नहीं बरतने के भारत के रुख को उजागर करने के लिए सोमवार को बहरीन से सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल यहां पहुंचा।

यहां भारतीय दूतावास ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा था,आतंकवाद के खिलाफ एकजुट। बैजयंत जय पांडा के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने कुवैत के उपप्रधानमंत्री व कैबिनेट मामलों के राज्य मंत्री शेरिदा ए एस अल-मौशरजी से मुलाकात की और उन्हें सीमा पार आतंकवाद से निपटने के लिए भारत की हालिया कार्रवाइयों से अवगत कराया। दोनों पक्षों ने आतंकवाद के प्रति अपने शून्य-सहिष्णुता के दृष्टिकोण की पुष्टि की। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने दूतावास में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि भी अर्पित की।

मिशन ने एक अन्य पोस्ट में कहा गया, गांधीजी के शांति, अहिंसा और सहिष्णुता के स्थायी संदेश को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए! जय पांडा के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने दूतावास में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। प्रतिनिधिमंडल के सदस्य कुवैत की ‘ग्रैंड मॉस्क’ भी गये, जो खाड़ी देश में चार दशक पहले बनी सबसे बड़ी मस्जिद है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed