फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra BJP President Chandrakant Patil Says PM Modi Sleeps for Only 2 Hours Every Day

महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष बोले: सिर्फ 2 घंटे सोते हैं मोदी, देश के लिए 24 घंटे जगे रहने का कर रहे हैं प्रयास

Mon, 21 Mar 2022 01:55 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 21 Mar 2022 01:55 AM IST
सार

महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि पीएम मोदी नींद को रोकने की कोशिश कर रहे हैं ताकि वह 24 घंटे जागकर देश के लिए काम कर सकें। उन्होंने कहा कि वह एक मिनट भी बर्बाद नहीं करते हैं।

विज्ञापन
Maharashtra BJP President Chandrakant Patil Says PM Modi Sleeps for Only 2 Hours Every Day
चंद्रकांत पाटिल - फोटो : ट्विटर

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रूटीन हर कोई जानने को उत्सुक रहता है। उनके कम सोने वाली बात हमेशा चर्चा का विषय बनी रहती है। महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने एक कार्यक्रम में कहा कि पीएम मोदी सिर्फ दो घंटे सोते हैं और वह एक प्रयोग कर रहे हैं ताकि उन्हें सोने की जरूरत ही न पड़े और देश के लिए 24 घंटे काम करते रहें।

विज्ञापन


कोल्हापुर उत्तर विधानसभा उपचुनाव के दौरान कही बात
पाटिल ने हाल ही में कोल्हापुर उत्तर विधानसभा उपचुनाव से पहले कोल्हापुर में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री देश के लिए हर मिनट काम करते हैं। 
विज्ञापन


पीएम मोदी एक मिनट भी बर्बाद नहीं करते
पाटिल ने कहा कि पीएम मोदी नींद को रोकने की कोशिश कर रहे हैं ताकि वह 24 घंटे जागकर देश के लिए काम कर सकें। उन्होंने कहा कि वह एक मिनट भी बर्बाद नहीं करते हैं। आगे महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि प्रधानमंत्री बहुत कुशलता से काम करते हैं और देश में किसी भी पार्टी में होने वाली घटनाओं से अवगत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक बार अक्षय कुमार भी पीएम मोदी से उनकी नींद पर पूछ चुके हैं सवाल
राजनीतिक साक्षात्कार से हटकर बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने एक बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का साक्षात्कार लिया था। इस दौरान अक्षय ने मोदी से उनके निजी जीवन से जुड़े कई सवाल किए थे। इसमें एक सवाल प्रधानमंत्री के स्वास्थ्य से भी जुड़ा हुआ था। जिसमें अक्षय ने प्रधानमंत्री से नींद के विषय पर सवाल किया था कि आप केवल तीन-चार घंटे कैसे सोते हैं?


इस पर पीएम मोदी का जवाब था कि अमेरिकी प्रेसिडेंट रहे मेरे मित्र बराक ओबामा भी मुझसे यही सवाल पूछते रहते थे। अब भी मिलते हैं तो पूछते हैं कि क्या मैंने अपनी नींद बढ़ाई? दरअसल, मेरी जो ट्रेनिंग हुई, 20-22 साल की। यह अब मेरी आदत बन चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed