फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   pm modi slam opposition said indian mujahideen name also has india in BJP parliamentary meeting

PM Modi: पीएम मोदी का विपक्ष पर बड़ा हमला, संसदीय दल की बैठक में बोले- इंडियन मुजाहिदीन नाम में भी इंडिया है

Tue, 25 Jul 2023 01:25 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 25 Jul 2023 01:25 PM IST
सार

प्रधानमंत्री ने विपक्ष के नए नाम INDIA पर तंज कसा और कहा कि ईस्ट इंडिया कंपनी में भी इंडिया था और इंडियन मुजाहिदीन में भी इंडियन है लेकिन सिर्फ इंडिया नाम रखने से इंडिया नहीं हो जाता। 

विज्ञापन
pm modi slam opposition said indian mujahideen name also has india in BJP parliamentary meeting
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संसद में जारी गतिरोध के बीच मंगलवार को भाजपा के संसदीय दल की बैठक हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस बैठक में शामिल हुए। बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। प्रधानमंत्री ने विपक्ष के नए नाम INDIA पर तंज कसा और कहा कि ईस्ट इंडिया कंपनी में भी इंडिया था और इंडियन मुजाहिदीन में भी इंडियन है लेकिन सिर्फ इंडिया नाम रखने से इंडिया नहीं हो जाता। प्रधानमंत्री ने कहा कि विपक्ष पूरी तरह से दिशाहीन है। 
विज्ञापन


'देश का नाम इस्तेमाल कर लोगों को गुमराह नहीं किया जा सकता'
प्रधानमंत्री ने कहा कि विपक्ष हताश और निराश है और उसके आचरण से पता चलता है कि उन्होंने लंबे समय तक विपक्ष में रहने का ही मन बना लिया है। ईस्ट इंडिया कंपनी और पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया जैसे नामों का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि केवल देश का नाम इस्तेमाल करके ही लोगों को गुमराह नहीं किया जा सकता। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि 'विपक्षी पार्टियों ने इंडिया नाम, लोगों को गुमराह करने के लिए रखा है। विपक्ष, सत्ता में नहीं आना चाहता। लोगों को गुमराह करने के लिए ही इंडिया नाम का इस्तेमाल किया जा रहा है। ईस्ट इंडिया कंपनी में भी इंडिया है....विपक्ष दिशाहीन है। ऐसा लग रहा है कि विपक्ष ने मन बना लिया है कि उन्हें लंबे समय तक विपक्ष में ही रहना है।' 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Parliament LIVE: लोकसभा में विपक्ष का हंगामा जारी, सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक स्थगित
विज्ञापन
विज्ञापन


देश को हमसे बहुत उम्मीदें
प्रधानमंत्री ने कहा कि आज दुनिया में भारत की छवि काफी बेहतर हुई है और हम इस दिशा में काम करने के लिए समर्पित हैं। प्रधानमंत्री ने अमृत काल के खत्म होने तक यानी 2047 में तक हम देश को विकसित देश बनाएंगे। देशवासियों को हमसे बड़ी उम्मीदें हैं और विपक्ष ये बात जानता है कि वह सत्ता में नहीं आने वाला। पीएम ने कहा कि आने वाले दिनों में विपक्ष और टूटेगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि लोगों के समर्थन से 2024 के चुनाव में भी भाजपा सत्ता में आएगी। अगले कार्यकाल में भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। सदन में विपक्ष के हमलों का जवाब देने के लिए रणनीति बनाने के लिए भाजपा ने संसदीय दल की बैठक बुलाई थी। इस बैठक में ही पीएम मोदी ने विपक्ष पर तीखे हमले किए। 

 

'चेहरे कुछ और सच्चाई कुछ और'
बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि हमें अपने पीएम पर गर्व है। हम 2024 में सत्ता में वापस आ रहे हैं। प्रधानमंत्री ने बताया कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना  विदेशी नागरिकों ने की थी। आज लोग इंडियन मुजाहिदीन और पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया जैसे नामों का इस्तेमाल करते हैं लेकिन ये चेहरे कुछ दिखाते हैं और सच्चाई कुछ और है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed