फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi Singur addresses Rally counter tmc west bengal visit Kolkata development inaugurates projects

PM Modi Singur Rally: 'बंगाल बदलाव के लिए तैयार', पीएम ने क्यों कहा 100 साल में भी नहीं हुआ होगा इतना काम?

Sun, 18 Jan 2026 03:21 PM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: हिमांशु चंदेल Updated Sun, 18 Jan 2026 03:21 PM IST
सार

सिंगूर रैली में पीएम मोदी ने कहा कि बीते 24 घंटे पश्चिम बंगाल के लिए ऐतिहासिक रहे। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन और कई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की शुरुआत हुई। पीएम ने कहा कि पूर्वी भारत का विकास विकसित भारत के लिए जरूरी है। आइए जानते हैं पीएम मोदी ने इस रैली में क्या-क्या कहा।

विज्ञापन
PM Modi Singur addresses Rally counter tmc west bengal visit Kolkata development inaugurates projects
नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

प्रधानमंत्री मोदी रविवार को असम दौरे के बाद पश्चिम बंगाल पहुंचे। कोलकाता आगमन के साथ ही उन्होंने हुगली जिले के सिंगूर में एक सरकारी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इसके बाद उन्होंने सिंगूर में रैली को संबोधित किया। उन्होंने सिंगूर रैली में कहा कि बीते 24 घंटे पश्चिम बंगाल और देश के लिए ऐतिहासिक रहे हैं।

विज्ञापन


उन्होंने दावा किया कि इतने कम समय में जितना विकास कार्य हुआ है, शायद पिछले 100 साल में भी नहीं हुआ होगा। पीएम मोदी ने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए पूर्वी भारत का विकास सबसे जरूरी है और केंद्र सरकार इसी दिशा में लगातार काम कर रही है।  उन्होंने यह भी कहा कि बंगाल अब जंगलराज को बदलने के लिए तैयार है। हमारी सरकार घुसपैठिओं पर कड़ी कार्रवाई करेगी। ये गरीबों का हक खा रहे हैं। यही घुसपैठिए टीएमसी के पक्के वोटर हैं। इसीलिए ये घुसपैठियों को बचा रहे हैं, उन्हें सुरक्षा दे रहे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मालदा से हुगली तक विकास का संदेश
प्रधानमंत्री ने कहा कि कल वह मालदा में थे और आज हुगली के सिंगूर में जनता के बीच आने का अवसर मिला। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार का संकल्प है कि पूर्वी भारत को विकास का इंजन बनाया जाए। बीते दो दिनों के कार्यक्रम इसी संकल्प को मजबूत करते हैं। पीएम ने कहा कि बंगाल के विकास के लिए केंद्र सरकार पूरी ताकत से काम कर रही है।

ये भी पढ़ें- नितिन नबीन की अध्यक्षता में कैसी होगी बीजेपी की टीम? दिग्गजों की राजनीतिक पारी पर सस्पेंस 


रेल कनेक्टिविटी में ऐतिहासिक फैसले

  • पश्चिम बंगाल से देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू की गई है।
  • बंगाल को करीब आधा दर्जन अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें मिली हैं।
  • तीन नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें दिल्ली, तमिलनाडु और काशी को जोड़ेंगी।
  • बालागढ़ में बनने वाला एक्सटेंडेड पोर्ट गेट सिस्टम हुगली क्षेत्र के लिए नए अवसर खोलेगा।


पीएम मोदी ने बालागढ़ में बनने वाले एक्सटेंडेड पोर्ट गेट सिस्टम का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यह परियोजना हुगली और आसपास के इलाकों के लिए नए अवसरों का द्वार खोलेगी। इससे कोलकाता शहर में ट्रैफिक और लॉजिस्टिक दबाव कम होगा और कारोबार को गति मिलेगी।

ये भी पढ़ें- पहली बार भाजपा को मेयर बनाने का मौका, शिंदे की ढाई-ढाई साल की शर्त; फिर होटल पॉलिटिक्स शुरू

गंगा जलमार्ग से बढ़ेगा कार्गो मूवमेंट
प्रधानमंत्री ने कहा कि गंगा जी पर बने जलमार्ग के जरिए कार्गो मूवमेंट और तेज होगा। इससे उद्योगों को सस्ती और आसान परिवहन सुविधा मिलेगी। पीएम ने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर का यह विस्तार बंगाल को आर्थिक रूप से मजबूत बनाएगा।

पूर्वी भारत बनेगा विकसित भारत की नींव
पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार का लक्ष्य है कि पूर्वी भारत को विकास की मुख्यधारा में सबसे आगे लाया जाए। उन्होंने दावा किया कि बीते 24 घंटे में लिए गए फैसले आने वाले वर्षों में बंगाल और पूरे पूर्वी भारत की तस्वीर बदल देंगे।


अन्य वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article