{"_id":"5dad59238ebc3e014b5fb785","slug":"pm-modi-shared-the-tamil-translation-of-his-poem-said-is-a-very-beautiful-language","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी ने अपनी कविता का तमिल भाषा में किया विमोचन, बोले- यहां के लोग असाधारण","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पीएम मोदी ने अपनी कविता का तमिल भाषा में किया विमोचन, बोले- यहां के लोग असाधारण
Mon, 21 Oct 2019 02:50 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Mon, 21 Oct 2019 02:50 PM IST
विज्ञापन
pm modi
- फोटो : pm modi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मामल्लापुरम में समुद्र की खूबसूरती पर लिखी अपनी कविता का तमिल संस्करण विमोचन किया है जिसकी तमिल फिल्म जगत से जुड़ी हस्तियों ने सराहना की है। अपनी कविता की सराहना पर प्रधानमंत्री ने कहा कि तमिल भाषा खूबसूरत है, तमिल लोग असाधारण हैं।
विज्ञापन
रविवार को मोदी की कविता के तमिल संस्करण के विमोचन के बाद तमिल फिल्म निर्माता धनंजय ने ट्वीट किया ‘तमिल के लिए माननीय प्रधानमंत्री का प्यार अतुलनीय। हम सभी को हमारी भाषा के लिए उनके प्यार और समर्थन के लिए खुश होना चाहिए। धन्यवाद सर।’
विज्ञापन
इस पर प्रधानमंत्री ने जवाब दिया ‘दुनिया की प्राचीनतम भाषा में अपनी अभिव्यक्ति देकर अभिभूत हूं जिसने एक जीवंत संस्कृति को आगे बढ़ाया है। तमिल भाषा खूबसूरत है, तमिल लोग असाधारण हैं।
विज्ञापन
लोकप्रिय तमिल अभिनेता विवेक ने कहा ‘प्रकृति को नमन करना एक तरह से ईश्वर को नमन करना है। क्योंकि प्रकृति सर्वशक्तिमान है... महान...। माननीय नरेंद्र मोदी सर, महासागर पर आपकी प्यारी कविता के लिए पूरे देश की ओर से आपको धन्यवाद।’
इस पर मोदी ने कहा ‘धन्यवाद अभिनेता विवेक। प्रकृति के लिए सम्मान हमारे मूल्यों का अहम हिस्सा है। प्रकृति में देवत्व और महानता जाहिर होती है। मामल्लापुरम के खूबसूरत तट और सुबह की शांति ने मुझे मेरे कुछ विचार जाहिर करने के लिए अनुकूल अवसर प्रदान किया।’
Here is a Tamil translation of the poem I wrote while I was at the picturesque shores of Mamallapuram a few days ago. pic.twitter.com/85jlzNL0Jm
— Narendra Modi (@narendramodi) 20 October 2019