11:53 AM, 29-Aug-2021
जितने राज्य वाटर सिटी प्लस होंगे उतनी ही स्वच्छता बढ़ेगी: पीएम
पीएम मोदी ने कहा कि हमारे देश में जितने राज्य वाटर सिटी प्लस होंगे उतनी ही स्वच्छता बढ़ेगी और हमारी नदियां भी साफ होंगी और पानी बचाने की मानवीय जिम्मेदारी भी निभाने होंगे।
11:51 AM, 29-Aug-2021
जब भी आप कुछ नया करें तो मुझे भी शामिल कीजिएगा
पीएम ने कहा कि हमेशा की तरह, जब भी आपलोग कुछ नया करें, नया सोचें, तो उसमें मुझे भी जरूर शामिल करिएगा। मुझे आपके पत्र और मेसेज का इंतजार रहेगा।
11:42 AM, 29-Aug-2021
वैक्सीन लगने के बावजूद हमें सतर्क रहना होगा: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि देश में 62 करोड़ से ज्यादा कोरोना वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है लेकिन फिर भी हमें सावधानी रखनी है, सतर्कता रखनी है।
11:39 AM, 29-Aug-2021
हमें हुनर को सम्मान देना होगा: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि हमें हुनर को सम्मान देना होगा, हुनरमंद होने के लिए मेहनत करनी होगी। हुनरमंद होने का गर्व होना चाहिए।
11:36 AM, 29-Aug-2021
भगवान विश्वकर्मा सृजन शक्ति का प्रतीक: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि अगले कुछ दिनों में ही ‘विश्वकर्मा जयंती’ भी आने वाली है। भगवान विश्वकर्मा को हमारे यहां विश्व की सृजन शक्ति का प्रतीक माना गया है। उन्होंने कहा कि हमारे शास्त्रों में ये भी कहा गया है कि विश्वस्य कृते यस्य कर्मव्यापारः सः विश्वकर्मा। अर्थात, जो सृष्टि और निर्माण से जुड़े सभी कर्म करता है वह विश्वकर्मा है।
11:31 AM, 29-Aug-2021
हमारी संस्कृत भाषा सरस भी है, सरल भी है: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि हमारी संस्कृत भाषा सरस भी है, सरल भी है। संस्कृत अपने विचारों, अपने साहित्य के माध्यम से ये ज्ञान विज्ञान और राष्ट्र की एकता का भी पोषण करती है, उसे मजबूत करती है। संस्कृत साहित्य में मानवता और ज्ञान का ऐसा ही दिव्य दर्शन है जो किसी को भी आकर्षित कर सकता है। पीएम मोदी ने कहा कि हाल के दिनों में जो प्रयास हुए हैं, उनसे संस्कृत को लेकर एक नई जागरुकता आई है। अब समय है कि इस दिशा में हम अपने प्रयास और बढाएं।
11:27 AM, 29-Aug-2021
हम अपने पर्व की वैज्ञानिकता को समझें: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि हम अपने पर्व मनाएं, उसकी वैज्ञानिकता को समझें, उसके पीछे के अर्थ को समझे। इतना ही नहीं हर पर्व में कोई न कोई सन्देश है, कोई-न-कोई संस्कार है। हमें इसे जानना भी है, जीना भी है और आने वाली पीढ़ियों के लिए विरासत के रूप में उसे आगे बढ़ाना भी है।
11:26 AM, 29-Aug-2021
पीएम मोदी ने जन्माष्टमी को लेकर कही बड़ी बात
पीएम मोदी ने कहा कि कल जन्माष्टमी का महापर्व भी है। जन्माष्टमी का ये पर्व यानी, भगवान श्री कृष्ण के जन्म का पर्व। हम भगवान के सब स्वरूपों से परिचित हैं, नटखट कन्हैया से ले करके विराट रूप धारण करने वाले कृष्ण तक, शास्त्र सामर्थ्य से ले करके शस्त्र सामर्थ्य वाले कृष्ण तक।
11:20 AM, 29-Aug-2021
इस बार ओलंपिक ने बहुत बड़ा प्रभाव पैदा किया: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि इस बार ओलंपिक ने बहुत बड़ा प्रभाव पैदा किया है। उन्होंने कहा कि हमारे देश में खेल जगत में जो कुछ भी हुआ, विश्व की तुलना में भले कम होगा, लेकिन विश्वास भरने के लिए तो बहुत कुछ हुआ।
11:20 AM, 29-Aug-2021
आज का युवा सर्वोत्तम करना चाहता है: पीएम मोदी
मेरे देश का युवा मन अब सर्वश्रेष्ठ की तरफ अपने आपको केंद्रित कर रहा है। सर्वोत्तम करना चाहता है, सर्वोत्तम तरीके से करना चाहता है। ये भी राष्ट्र की बहुत बड़ी शक्ति बनकर उभरेगा।