सूर्यग्रहण देखते पीएम की तस्वीर पर बोला यूजर- मीम बनेंगे, मोदी बोले- मजे करें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज देशभर में साल के आखिरी सूर्यग्रहण के नजारे देखने को मिले। साल का आखिरी सूर्यग्रहण सुबह आठ बजे से शुरू हुआ था और 11 बजे खत्म हो गया। दक्षिण भारत के राज्यों में जहां कुंडलाकार सूर्यग्रहण दिखाई दिया। वहीं बाकी राज्यों में लोगों ने आंशिक सूर्यग्रहण के अद्भुत नजारे देखे। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सूर्यग्रहण देखने के अपने उत्साह को साझा किया। हालांकि वह सूरज को घने बादलों की वजह से नहीं देख पाए।
उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'बहुत से भारतीयों की तरह मैं भी सूर्यग्रहण को लेकर काफी उत्साहित था। मैं घने बादलों के कारण सूर्य को नहीं देख पाया लेकिन मैंने कोझीकोड और अन्य हिस्सों में ग्रहण की झलक लाइव स्ट्रीम पर देखी। विशेषज्ञों के साथ बातचीत करके इस विषय पर अपने ज्ञान को समृद्ध किया।' ट्विटर पर एक यूजर ने उनकी सूर्यग्रहण देखने वाली तस्वीरों को शेयर करते हुए कहा कि इन पर मीम बन सकते हैं। जिसपर प्रधानमंत्री ने हल्के-फुल्के अंदाज में इसका जवाब दिया।
PM Modi tweets,"Like many Indians, I was enthusiastic about #SolarEclipse. Unfortunately, I could not see Sun due to cloud cover but I did catch glimpses of eclipse in Kozhikode & other parts on live stream. Also enriched my knowledge on the subject by interacting with experts." pic.twitter.com/s97rELVuMW
— ANI (@ANI) December 26, 2019
आपका स्वागत है, मजे लें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सूर्यग्रहण देखते हुए अपनी तस्वीरें शेयर की। उनकी एक तस्वीर को साझा करते हुए ट्विटर पर एक यूजर ने लिखा, 'यह मीम बन गया है।' प्रधानमंत्री ने यूजर को ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा, 'आपका स्वागत है, मजे लें।' प्रधानमंत्री के अलावा सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों और कई बार आलोचकों को भी मशहूर हस्तियां जवाब देती रहती हैं।Most welcome....enjoy :) https://t.co/uSFlDp0Ogm
— Narendra Modi (@narendramodi) December 26, 2019