फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi Security Breach: PM' Narendra Modi's major security laps in punjab will be an election issue in , BJP will raise this issue in the assembly elections to be held in five states including UP, Punjab.

PM Modi Security Breach: पीएम की सुरक्षा में चूक बनेगा चुनावी मुद्दा, पांचों राज्यों में इसे लेकर कर जाएगी भाजपा

Thu, 06 Jan 2022 07:36 PM IST
प्रतिभा ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: प्रतिभा ज्योति Updated Thu, 06 Jan 2022 07:36 PM IST
सार

भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी की लंबी उम्र के लिए प्रार्थना सभाएं आयोजित करने का फैसला किया। देश के अलग अलग हिस्सों में पार्टी महा मृत्युंजय जाप करने की तैयारी कर रही है। माना जा रहा है कि ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि चुनाव में यह मुद्दा गरमाया रहे।

विज्ञापन
PM Modi Security Breach: PM' Narendra Modi's major security laps in punjab will be an election issue in ,    BJP will raise this issue in the assembly elections to be held in five states including UP, Punjab.
पीएम मोदी की सुरक्षा में भारी चूक का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा - फोटो : ANI

विस्तार

पंजाब में पीएम नरेंद्र मोदी के काफिले की सुरक्षा में हुई बड़ी चूक का मामला जल्दी ही होने वाले पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में बड़ा मुद्दा बन सकता है। माना जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस को कटघरे में खड़ा कर इसे बड़ा चुनावी मुद्दा बनाएगी। सिर्फ पंजाब ही नहीं बल्कि यूपी, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में भी, पंजाब सरकार के साथ-साथ पूरे कांग्रेस नेतृत्व को घेरने की तैयारी हो रही है। राजनीति के जानकार बताते हैं कि इस पूरे घटनाक्रम में भाजपा जिस तरह की आक्रमकता दिखा रही है उससे साफ है कि चुनाव में कांग्रेस और भाजपा की सीधी लड़ाई होने वाली है। माना जा रहा है कि भाजपा को इसका सबसे ज्यादा लाभ पंजाब में मिल सकता है, जहां उसकी स्थिति डांवाडोंल थी।
विज्ञापन


कांग्रेस पर हमलावर रुख 
बुधवार को यह घटना होने के बाद से भाजपा ने कांग्रेस पर हमलावर रुख अपनाया हुआ है। भाजपा ने इस मुद्दे को ठंडा नहीं होने देने के मकसद से केंद्र से लेकर राज्यों तक अपनी पूरी फौज कांग्रेस और चरणजीत सिंह चन्नी सरकार और कांग्रेस के खिलाफ उतार दी है। सोशल मीडिया पर पार्टी बेहद आक्रामक दिख रही है और कांग्रेस पर हमलावर है। इस अभियान में भाजपा को अपने नए साथी कैप्टन अमरिंदर सिंह और अपने पुराने सहयोगी अकाली दल का भी साथ मिला है। 
विज्ञापन

PM Modi Security Breach: PM' Narendra Modi's major security laps in punjab will be an election issue in ,    BJP will raise this issue in the assembly elections to be held in five states including UP, Punjab.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल - फोटो : amar ujala
कांग्रेस पर हमवार रुख 
बुधवार को यह घटना होने के बाद से भाजपा ने कांग्रेस पर हमलावर रुख अपनाया हुआ है। भाजपा ने इस मुद्दे को ठंडा नहीं होने देने के मकसद से केंद्र से लेकर राज्यों तक अपनी पूरी फौज कांग्रेस और चरणजीत सिंह चन्नी की सरकार के खिलाफ उतार दी। सोशल मीडिया पर पार्टी बेहद आक्रमक दिख रही है और कांग्रेस पर हमलावर है। इस अभियान में भाजपा को अपने नए साथी कैप्टन अमरिंदर सिंह और अपने पुराने सहयोगी अकाली दल का भी साथ मिला है। 



जिला-ब्लॉक स्तर तक मुद्दे को ले जाने की कोशिश
भाजपा की कोशिश है कि इस मुद्दे को देश भर में जिला और ब्लॉक स्तर तक लेकर जाए और यह बताए कि कांग्रेस ने पीएम की सुरक्षा के साथ किस तरह का खिलवाड़ किया। चूंकि पीएम मोदी अभी भी देश में सबसे लोकप्रिय नेता हैं और ऐसे में भाजपा प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक को बड़ा मुद्दा बनाती है, तो कांग्रेस की मुश्किल बढ़ सकती है।  
 

PM Modi Security Breach: PM' Narendra Modi's major security laps in punjab will be an election issue in ,    BJP will raise this issue in the assembly elections to be held in five states including UP, Punjab.
सोनिया गांधी - फोटो : पीटीआई
सोनिया ने बात संभालने की कोशिश की
चूंकि मामला पीएम की सुरक्षा से जुड़ा हुआ है इसलिए कांग्रेस को अन्य दलों का भी साथ नहीं मिला है। पंजाब में पूरा विपक्ष चन्नी सरकार के खिलाफ बोल रहा है। कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि पार्टी महसूस कर रही है पीएम की सुरक्षा में हुई चूक का मुद्दा संवेदनशील है और पीएम की लोकप्रियता और उनके सांविधानिक पद को देखते हुए इस मामले को हल्के में नहीं लिया जा सकता। पार्टी को सियासी नुकसान की भी आशंका सता रही है। 

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से बात की और उनसे इस घटना का पूरा ब्यौरा लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोनिया गांधी ने चन्नी से कहा है कि पीएम सबके हैं, उनकी सुरक्षा का ध्यान रखा जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि इस मामले में जो भी जिम्मेदार है उस पर कार्रवाई की जाए। 
विज्ञापन

PM Modi Security Breach: PM' Narendra Modi's major security laps in punjab will be an election issue in ,    BJP will raise this issue in the assembly elections to be held in five states including UP, Punjab.
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत। - फोटो : Social media
गहलोत ने लगाया भाजपा पर राजनीति करने का आरोप
हालांकि चन्नी ने सूरक्षा में चूक की किसी भी बात का खंडन किया है। वहीं पूरी कांग्रेस अपने स्तर पर इस घटना में पंजाब सरकार का बचाव करने की कोशिश कर रही है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को हुई इस घटना को लेकर चिंता जताई, साथ ही भाजपा को इस मुद्दे का कथित रूप से राजनीतिकरण करने के लिए फटकार भी लगाई। उन्होंने इस घटना के लिए एसपीजी को जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed