फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   pm modi says Yogi will make UP Uttam Pradesh

पीएम को योगी पर है विश्वास, कहा- उत्तर प्रदेश बनेगा उत्तम प्रदेश

Sun, 19 Mar 2017 09:47 PM IST
amarujala.com- presented by : अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- presented by : अभिषेक मिश्रा Updated Sun, 19 Mar 2017 09:47 PM IST
विज्ञापन
pm modi says Yogi will make UP Uttam Pradesh
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करते आदित्यनाथ
योगी आदित्यनाथ को यूपी के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें ट्वीट करके बधाई दी। पीएम ने दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा समेत अन्य सभी मंत्रियों को भी शपथ लेने की बधाई दी। पीएम की उपस्थिति में उत्तर प्रदेश की नई कैबिनेट ने शपथ ली। 
विज्ञापन

 
पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि योगी आदित्यनाथ, केशव प्रसाद मौर्य, दिनेश शर्मा समेत शपथ लेने वाले सभी मंत्रियों को मेरी ओर से बधाई। यूपी की सेवा करने के लिए आप सभी को बेस्ट विशेस।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि हमारी नई टीम उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेगी। यूपी में इस बार रिकॉर्ड विकास होगा। हमारा मिशन और उद्देश्य विकास है। जब यूपी का विकास होगा तो पूरे देश का विकास होगा। हम उत्तरप्रदेश के युवाओं की सेवा करना चाहते हैं और उनके लिए नए अवसर पैदा करना चाहते हैं। 
 
साथ ही प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया कि लोगों की दुआओं और कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर भाजपा ने  जिन पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हुए उनमें से 4 राज्यों में सरकार बनाने में सफल हुई। 
योगी आदित्यनाथ  राज्य के 21वें मुख्यमंत्री बने हैं। योगी पांच बार से गोरखपुर से सांसद निर्वाचित हुए हैं। रविवार को योगी आदित्यनाथ  के साथ 46  मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed