फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi says to BJP workers Important to come to power to continue public service

PM Modi: 'जनसेवा जारी रखने के लिए सत्ता में आना जरूरी'; कर्नाटक भाजपा कार्यकर्ताओं से बोले पीएम मोदी

Fri, 05 Apr 2024 07:51 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Fri, 05 Apr 2024 07:51 PM IST
सार

पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं से जीत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए आम जनता तक पहुंचने का मंत्र दिया। साथ ही उन्होंने बीते 10 वर्षों में उनकी सरकार के कार्यों और उपलब्धियों के बारे में बताने को कहा।

विज्ञापन
PM Modi says to BJP workers Important to come to power to continue public service
पीएम मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

लोकसभा चुनावों के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नमो एप के जरिए लगातार विभिन्न राज्यों के भाजपा कार्यकर्ताओं से वर्चुअली वार्ता कर रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने शुक्रवार को कर्नाटक के भाजपा कार्यकर्ताओं को आगामी लोकसभा में जीत के लिए जनसेवा का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि जनसेवा जारी रखने के लिए लोगों के आशीर्वाद से पार्टी का सत्ता में वापस आना जरूरी है।

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि वे लोकसभा चुनाव के लिए पूरी तरह से प्रचार में शामिल हैं। यह सराहनीय है। भाजपा कार्यकर्ता लोगों की सेवा के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि मैं एक भाजपा कार्यकर्ता के रूप में आपसे बात कर रहा हूं। अब हमारा ध्यान 26 अप्रैल और 7 मई को मतदान की तैयारियों पर है। 
विज्ञापन


वर्चुअली वार्ता के दौरान पीएम मोदी ने भाजपा के स्थापना दिवस का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यह वह दिन है जब पार्टी कार्यकर्ता सार्वजनिक सेवा करने के प्रति अपने संकल्प को मजबूत करते हैं। इस 'जन सेवा के महायज्ञ' को जारी रखने के लिए हम फिर से वापस आ रहे हैं। इसके लिए लोगों का आशीर्वाद प्राप्त करना महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं से जीत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए आम जनता तक पहुंचने का मंत्र दिया। साथ ही उन्होंने बीते 10 वर्षों में उनकी सरकार के कार्यों और उपलब्धियों के बारे में बताने को कहा। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि कर्नाटक के लोगों का भाजपा पर भरोसा लगातार बढ़ा है। इस समय राज्य के हर घर से '4 जून-400 पार' की ही आवाज आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed