{"_id":"5ae270204f1c1b330a8b6c6d","slug":"pm-modi-says-politics-evils-is-the-result-of-congress-culture","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी बोले- राजनीति की बुराइयां कांग्रेसी संस्कृति का नतीजा, 50 में 45 बातें झूठ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पीएम मोदी बोले- राजनीति की बुराइयां कांग्रेसी संस्कृति का नतीजा, 50 में 45 बातें झूठ
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Updated Fri, 27 Apr 2018 06:06 AM IST
विज्ञापन
PM Modi Parliament
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक विधानसभा चुनाव से जुड़े भाजपा उम्मीदवारों से नरेंद्र मोदी एप के जरिए सीधा संवाद के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। पीएम ने मुख्यधारा की राजनीति में आई बुराइयों को कांग्रेसी संस्कृति की देन बताया।
पीएम ने इस दौरान फेसबुक डाटा लीक से जुड़ी विवादास्पद कंपनी कैंब्रिज एनालिटिका का जिक्र किए बगैर उम्मीदवारों को गुमराह करने और भ्रम फैलाने के लिए विदेशी एजेंसी की रणनीति का सामना करने के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। गौरतलब है के कर्नाटक विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद इस संवाद के जरिए पीएम ने पहली बार चुनाव प्रचार में भाग लिया। पीएम 1 मई से ताबड़तोड़ रैलियां करेंगे।
पीएम ने कहा कि भाजपा दूसरे दलों की तरह जाति, अगड़ा-पिछड़ा और धर्म की राजनीति के बदले विकास की राजनीति करती है। पीएम मोदी ने कहा कि राज्य का विकास उनकी पार्टी का एकमात्र एजेंडा है। चूंकि विकास को मापा जा सकता है। ऐसे में दूसरे दल विकास की राजनीति से न सिर्फ दूर भागते हैं, बल्कि बांटने की राजनीति करते है। कांग्रेस और लिंगायत को अलग धर्म का दर्जा का जिक्र किए बगैर पीएम ने कहा कि दूसरे दल हर चुनाव में एक समूह को लॉलीपॉप पकड़ा देते हैं। कई बार उनका यह दांव फिट भी बैठ जाता है।
विज्ञापन
कांग्रेस की 50 में 45 बातें झूठ
पीएम ने कहा कि लगातार चुनाव हार रही कांग्रेस की हर 50 बातों में 40 से 45 बातें झूठ होती हैं। कर्नाटक चुनाव में भी झूठ का प्रचार, भ्रम फैलाने और गुमराह करने के हथकंडे इस्तेमाल होंगे। इस मोर्चे पर हमें विदेशी एजेंसियों की रणनीति का सामना करना होगा। पीएम ने कहा कि उम्मीदवार विकास के मुद्दे पर जाएं। चाहे शौचालय निर्माण की बात है या रोड निर्माण की एनडीए सरकार ने यूपीए सरकार की तुलना में कर्नाटक में हर मोर्चे पर बेहतर प्रदर्शन किया है।