फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM MOdi says In next 2-3 year purview of City Gas Distribution reach will spread to 400 districts

अगले 2-3 साल में 400 से भी ज्यादा जिलों में उपलब्ध होगी प्राकृतिक गैसः पीएम मोदी

Thu, 22 Nov 2018 09:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 22 Nov 2018 09:02 PM IST
विज्ञापन
PM MOdi says In next 2-3 year purview of City Gas Distribution reach will spread to 400 districts
- फोटो : ANI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि अगले दो-तीन वर्षों में ही देश के 400 से भी ज्यादा जिलों में खाना बनाने के लिए पाइप्ड नेचुरल गैस -पीएनजी- और मोटर वाहनों के लिए कंप्रेस्ड नेचुरल गैस -सीएनजी- की आपूर्ति शुरू हो जाएगी। इसके साथ ही आने वाले दशक के अंत तक देश भर में सीएनजी पम्प की संख्या वर्तमान के 1470 ये बढ़ कर 10000 हो जाएगी। वह गुरुवार को यहां पीएनजीआरबी के सिटी गैस वितरण परियोजना के नौंवे दौर की बोली में सफल हुए विजेताओं की परियोजना का संयुक्त आधारशिला रख रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सिटी गैस के लिए 10वें दौर के लिए बोली आमंत्रित करने की प्रक्रिया की भी शुरूआत की। 

विज्ञापन


इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वर्ष 2014 तक देश के महज 66 जिलों में ही सिटी गैस वितरण -सीजीडी- की व्यवस्था थी। अभी तक यह 174 से भी ज्यादा जिलों में भी हो चुकी है और अगले दो-तीन वर्षों के दौरान देश के 400 से भी ज्यादा जिलों में पीएनजी-सीएनजी की आपूर्ति होने लगेगी। उल्लेखनीय है कि 9वें दौर में जहां 65 भौगोलिक क्षेत्रों के 129 जिलों में सीएनजी-पीएनजी की पहुंच होगी वहीं 10वें दौर में 50 भौगोलिक क्षेत्रों में 124 जिलों में यह सुविधा मिलेगी। जब 400 से भी ज्यादा शहर सीजीडी के दायरे में आएंगे तो देश की 70 फीसदी आबादी को सीएनजी-पीएनजी की सुविधा मिलने लगेगी।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री का कहना है कि प्राकृतिक गैस के क्षेत्र में यह एक बड़ी तस्वीर है, इस बात को समझने की कैसे हमारे शहर गैस आधारित अर्थव्यवस्था की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार गैस आधारित अर्थव्यवस्था पर काफी ध्यान दे रही है। देश के गैस बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए, एलएनजी टर्मिनलों की संख्या बढ़ाने और राष्ट्रव्यापी गैस ग्रिड और सिटी गैस वितरण के नेटवर्क पर काम करने के लिए एक साथ काम किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि तमिलनाडु के इन्नौर में और ओडिशा के धामरा में करीब 10000 करोड़ रुपये की लागत से एलएनजी टर्मिनल का निर्माण किया जा रहा है। इन दोनों टर्मिनलों का निर्माण काफी तेजी से हो रहा है और अब यह अंतिम चरण में पहुंच गया है। इसके साथ ही 13000 करोड़ रुपये के निवेश से प्राकृतिक गैस ग्रिड का निर्माण किया जा रहा है, जिससे गोरखपुर, बरौनी और सिंदरी के खाद कारखाने को नया जीवनदान मिलेगा। 


प्रधानमंत्री ने कहा कि देश में पहले एलपीजी गैस की विकास दर भी सुस्त थी। तभी तो इसकी शुरूआत से लेकर 60 साल में महज 13 करोड़ कनेक्शन ही दिये गए। उनकी सरकार आने के बाद महज चार वर्षों में ही 12 करोड़ कनेक्शन दे दिये गए। इसमें बड़ा योगदान तो प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का रहा, जिसमें अभी तक करीब छह करोड़ कनेक्शन गरीबों को मिले हैं। उन्होंने पहले का जमाना याद करते हुए कहा कि उस समय तो एलपीजी कनेक्शन लेने के लिए सांसदों या विधायकों से सिफारिशी चिट्ठी लिखवायी जाती थी। अब यह व्यवस्था खत्म हो गई है और जहां चाहे, वहां से तुरंत गैस कनेक्शन ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed