फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   pm modi said today violence are deeply distressing,Strongly condemn,urge everyone to maintain peace

पंचकूला हिंसा पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- यह हिंसा बहुत ही तकलीफदेह

Fri, 25 Aug 2017 09:32 PM IST
amarujala.com- Written by: मुकेश झा
amarujala.com- Written by: मुकेश झा Updated Fri, 25 Aug 2017 09:32 PM IST
विज्ञापन
pm modi said today violence are deeply distressing,Strongly condemn,urge everyone to maintain peace
pm modi
डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को रेप के एक मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद भड़की हिंसा पर पीएम मोदी ने दुख जताया है। दुख जताते हुए पीएम नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट कर कहा," यह हिंसा बहुत ही तकलीफदेह है। पीएम ने शांति की अपील की है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि मैं इस हिंसा की निंदा करता हूं।" प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि कानून व्यवस्था की स्थिति पर बारीकी से नजर रखी जा रही है। मैंने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और गृह सचिव के साथ स्थिति की समीक्षा की है।
विज्ञापन

 

वहीं, भड़की हिंसा को देखते हुए केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भी हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ के हालात की समीक्षा की है। कानून व्यवस्था को मध्यनजर रखते हुए राजनाथ सिंह ने अपने घर पर कल यानी शनिवार को आपात बैठक बुलाई है। बैठक में गृह सचिव के साथ-साथ बडे़ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।


पढ़ें- हरियाणा सरकार से केन्द्र नाराज, राजनाथ ने बुलाई आपात बैठक

इस हिंसा के मामले में राजनाथ ने कहा, ‘मैं सभी और विशेषकर डेरा समर्थकों से शांति बनाए रखने की अपील करता हूं। इस हिंसा में किसी भी तरह के जान और माल के नुकसान की भरपाई पैसे से नहीं की जा सकती।’

राजनाथ ने हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान के सीएम को भी अलर्ट किया है। केंद्रीय गृहमंत्री ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से भी बात की। उन्होंने कहा, हरियाणा और पंजाब, दोनों के मुख्यमंत्री आश्वस्त हैं कि जल्द ही कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य हो जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed