फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi said North East youth are joining the mainstream of development due to the policies of the BJP governm

PM Modi: 'पूर्वोत्तर के युवा विकास की मुख्यधारा में लौट रहे', नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी

Thu, 25 May 2023 06:46 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 25 May 2023 06:46 PM IST
सार

नियुक्ति पत्र वितरण समारोह के लिए एक वीडियो संदेश में पीएम मोदी ने कहा कि समाज के विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसर सृजित हो रहे हैं।

विज्ञापन
PM Modi said North East youth are joining the mainstream of development due to the policies of the BJP governm
PM Modi - फोटो : PTI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को असम सरकार की नौकरियों के लिए युवाओं को दिए जा रहे नियुक्ति पत्र कार्यक्रम को संबोधित किया। इस कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों के कारण पूर्वोत्तर के युवा विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं और हमारी सरकार लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन


पीएम मोदी ने वीडियो संदेश के जरिए सभा को किया संबोधित
नियुक्ति पत्र वितरण समारोह के लिए एक वीडियो संदेश में पीएम मोदी ने कहा कि समाज के विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसर सृजित हो रहे हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार को असम सरकार की नौकरियों के लिए 44,703 नियुक्ति पत्रों का वितरण शुरू कर दिया। इस दौरान पीएम मोदी ने वीडियो संदेश के जरिए सभा को संबोधित किया।
विज्ञापन


 लोग तेजी से परिणाम चाहते हैं
प्रधानमंत्री ने कहा कि आज हमारा समाज तेजी से आकांक्षी होता जा रहा है। कोई भी विकास के लिए इंतजार नहीं करना चाहता। लोग तेजी से परिणाम चाहते हैं। आगे उन्होंने कहा कि लोगों की आकांक्षाओं के अनुसार सरकारी तंत्र को बदलना होगा क्योंकि जनता की इच्छा को पूरा करना भी राज्य तंत्र का कर्तव्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवा विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति कर रहे हैं
साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि भारत अपने बुनियादी ढांचे का आधुनिकीकरण कर रहा है। नए राजमार्ग, एक्सप्रेसवे, हवाई अड्डे, बंदरगाह और जलमार्ग बनाए जा रहे हैं। इन्हें विकसित करने पर लाखों और करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवा विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति कर रहे हैं जो पहले के दिनों में संभव नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed