फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi said media played a positive role Assam is writing a new story of development due to public participation

PM Modi: पीएम मोदी बोले- जन भागीदारी से विकास की नई गाथा लिख रहा असम, बाढ़ के हालात पर कही यह बात

Wed, 06 Jul 2022 10:43 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 06 Jul 2022 10:43 PM IST
सार

असम में बुधवार को बाढ़ के हालात में सुधार हुआ। हालांकि, बाढ़ संबंधी घटनाओं में दो और लोगों की मौत हो गई। बाढ़ से अब तक 186 लोगों की जान जा चुकी है और 15 जिलों के 9.68 लाख से अधिक लोग अभी भी बाढ़ से प्रभावित हैं। मंगलवार तक 16 जिलों के 11.17 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित थे।

विज्ञापन
PM Modi said media played a positive role Assam is writing a new story of development due to public participation
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एक समाचार पत्र के स्वर्ण जयंती समारोह के उद्घाटन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि सेन डेका (समाचार पत्र के संपादक) के नेतृत्व में अखबार ने राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा और आपातकाल के दौरान भी जब लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हुआ तब भी अखबार और डेका ने पत्रकारीय मूल्यों से समझौता नहीं किया। 
विज्ञापन


असम में बाढ़ और बचाव व राहत कार्यों पर क्या कहा
मोदी ने कहा, "बीते कुछ दिनों से असम बाढ़ के रूप में बड़ी चुनौती और कठिनाइयों का सामना भी कर रहा है। असम के अनेक जिलों में सामान्य जीवन बहुत अधिक प्रभावित हुआ है। हिमंत जी (असम के मुख्यमंत्री) और उनकी टीम राहत और बचाव के लिए दिन-रात मेहनत कर रही है।"
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि इसको लेकर समय-समय पर बातचीत होती रहती है। उन्होंने असम के लोगों और अखबार के पाठकों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर उनकी मुश्किलें कम करने में जुटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जन आंदोलन की बदौलत विकास की नई गाथा लिख रहा असम
प्रधानमंत्री ने कहा कि अखबार के पिछले 50 वर्षों की यात्रा, असम में हुए बदलाव की कहानी बताती है। जन आंदोलनों ने इस बदलाव को साकार करने में अहम भूमिका निभाई है। जन आंदोलनों ने असम की सांस्कृतिक विरासत और असमिया गौरव की रक्षा की और अब जन भागीदारी की बदौलत असम विकास की नई गाथा लिख रहा है।

स्वच्छ भारत जैसे अभियान में मीडिया ने निभाई सकारात्मक भूमिका
मोदी ने कहा,  "स्वच्छ भारत मिशन जैसे अभियान में हमारे मीडिया ने जो सकारात्मक भूमिका निभाई है, उसकी पूरे देश और दुनिया में आज भी सराहना होती है। इसी तरह अमृत महोत्सव में देश के संकल्पों में भी आप भागीदार बन सकते हैं।"
 
उन्होंने कहा कि पिछले 8 वर्षों से असम और पूरे उत्तर पूर्व को आधुनिक कनेक्टिविटी के हिसाब से जोड़ने का अभूतपूर्व प्रयास चल रहा है। इससे असम और उत्तर पूर्व की भारत की वृद्धि में भागीदारी लगातार बढ़ रही है।


असम में बाढ़ के हालात में सुधार
असम में बुधवार को बाढ़ के हालात में सुधार हुआ। हालांकि, बाढ़ संबंधी घटनाओं में दो और लोगों की मौत हो गई। बाढ़ से अब तक 186 लोगों की जान जा चुकी है और 15 जिलों के 9.68 लाख से अधिक लोग अभी भी बाढ़ से प्रभावित हैं। मंगलवार तक 16 जिलों के 11.17 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed