फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi said in Nagpur that India cannot miss the fourth industrial revolution

नागपुर: पीएम मोदी बोले- चौथी औद्योगिक क्रांति से नहीं चूक सकता भारत, यह मौका फिर नहीं आएगा

Mon, 12 Dec 2022 06:45 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Mon, 12 Dec 2022 06:45 AM IST
सार

पीएम ने नागपुर में खपरी मेट्रो स्टेशन पर दो मेट्रो ट्रेनों, खपरी से ऑटोमोटिव स्क्वायर (ऑरेंज लाइन) और प्रजापति नगर से लोकमान्य नगर (एक्वा लाइन) को हरी झंडी दिखाई।

विज्ञापन
PM Modi said in Nagpur that India cannot miss the fourth industrial revolution
पीएम मोदी - फोटो : Twitter@bjp4 india

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा, जब पहली औद्योगिक क्रांति आई तब भारत उसका लाभ नहीं उठा पाया। हम दूसरी और तीसरी औद्योगिक क्रांति में भी पीछे रह गए, लेकिन आज जब चौथी औद्योगिक क्रांति का समय है तो भारत इसे गंवा नहीं सकता है। ऐसा अवसर किसी देश के पास बार-बार नहीं आता है। 
विज्ञापन


नागपुर में विभिन्न परियोजना का उद्घाटन और आधारशिला रखने के बाद पीएम मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत मराठी में की। कहा, मैं टेकड़ी गणपति बप्पा को प्रणाम करता हूं। उन्होंने कहा कि कहा, पहले की सरकारों के समय में हमारे देश के ईमानदार करदाताओं ने जो पैसा दिया वह या तो भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया या फिर वोट बैंक को मजबूत करने में खप गया। अब समय की मांग है कि सरकारी खजाने की पाई-पाई का उपयोग, देश की पूंजी, युवा पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य के लिए निर्माण पर खर्च होनी चाहिए।
विज्ञापन


मेट्रो में छात्रों के साथ किया सफर
पीएम ने नागपुर में खपरी मेट्रो स्टेशन पर दो मेट्रो ट्रेनों, खपरी से ऑटोमोटिव स्क्वायर (ऑरेंज लाइन) और प्रजापति नगर से लोकमान्य नगर (एक्वा लाइन) को हरी झंडी दिखाई। नागपुर मेट्रो का पहला चरण आठ हजार करोड़ से अधिक की लागत से बनाया गया है। उन्होंने करीब 6700 करोड़ रुपये की लागत से बने नागपुर मेट्रो फेज-2 का भी शिलान्यास किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराष्ट्र समृद्धि महामार्ग का किया उद्घाटन 
एम ने नागपुर में 520 किमी लंबे हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे महाराष्ट्र समृद्धि महामार्ग के पहले चरण का उद्घाटन किया। नागपुर और शिरडी को जोड़ने वाला 520 किमी लंबा समृद्धि महामार्ग उत्तरी महाराष्ट्र, विदर्भ और मराठवाड़ा के 10 जिलों से गुजरेगा। दूसरा चरण पूरा होने पर लंबाई 701 किमी होगी।


11 सितारों के महानक्षत्र का हुआ महाराष्ट्र में उदय
पीएम ने कहा, महाराष्ट्र के विकास के लिए 11 सितारों के महानक्षत्र का उदय हो रहा है। पहला सितारा ‘हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे महाराष्ट्र समृद्धि महामार्ग’ जो अब नागपुर और शिरडी के लिए तैयार हो चुका है। दूसरा सितारा, नागपुर एम्स है। तीसरा नागपुर में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वन हेल्थ की स्थापना है। चौथा, रक्त संबंधी रोगों की रोकथाम के लिए चंद्रपुर में बना आईसीएमआर का रिसर्च सेंटर है। पांचवां, पेट्रोकेमिकल क्षेत्र के लिए बेहद अहम, सीपेट चंद्रपुर की स्थापना है। छठा सितारा नागपुर में नाग नदी के प्रदूषण को कम करने के लिए शुरू हुआ प्रोजेक्ट है। सातवां नागपुर में मेट्रो फेज वन का लोकार्पण। आठवां नागपुर से बिलासपुर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस है। नवां ‘नागपुर’ और ‘अजनी’ रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास। 10वां अजनी में रेल इंजन का मेंटेनेंस डिपो। 11वां  कोहली-नरखेड़ रूट का लोकार्पण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed