फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM modi said I can never think small as god Manufactured me with big chip

LS Polls: PM बोले- जब भगवान ने मुझे बनाया तो उन्होंने मेरे अंदर बड़ी चिप ही डाली, मैं कभी छोटा नहीं सोच सकता

Tue, 30 Apr 2024 09:06 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 30 Apr 2024 09:06 PM IST
सार

महाराष्ट्र के लातूर में अपने महत्वाकांक्षी दृष्टिकोण साझा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मेरा सपना है कि भारत 2029 में यूथ ओलंपिक की मेजबानी करे। मेरा सपना है कि भारत 2036 में ओलंपिक आयोजित करे।

विज्ञापन
PM modi said I can never think small as god Manufactured me with big chip
PM modi - फोटो : ANI

विस्तार

जब भगवान ने मुझे बनाया तो उन्होंने मुझमें छोटी नहीं ब्लकि बड़ी चीप लगाई। इस वजह से मैं कभी छोटा नहीं सोच पाता। यह कहना है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का। महाराष्ट्र के लातूर में अपने महत्वाकांक्षी दृष्टिकोण को साझा करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ओलंपिक, पैरा ओलंपिक, एशियाई खेलों, राष्ट्रमंडल खेलों सहित अन्य खेलों में भारतीय खिलाड़ी दशकों पुराने रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेरा सपना है कि भारत 2029 में यूथ ओलंपिक की मेजबानी करे। मेरा सपना है कि भारत 2036 में ओलंपिक आयोजित करे।

विज्ञापन

देश की सुरक्षा व्यवस्था का किया जिक्र
26/11 आतंकी हमले का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारें केवल पाकिस्तान को फाइल ही भेज पाती थी। आज हम अपने दुश्मनों को उनके ही देश में घुस कर मार रहे हैं। 2014 से पहले रेलवे स्टेशन, बस अड्डे सहित अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लावारिस वस्तुओं से दूर रहने की चेतावनी 24 घंटे दी जाती थी लेकिन अब वो लावारिस वस्तुएं कहां चली गई। उस समय के अखबारों में आए दिन बम धमाकों की खबरें छपती थीं लेकिन पुलिस उन खतरों का सामना करने के लिए तैयार ही नहीं थी लेकिन भारत आज हमारी सीमाओं पर टेढ़ी नजर रखने वालों गो कड़ा जवाब देता है। 

विज्ञापन


इंडी गठबंधन पर निशाना
इंडी गठबंधन पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि जब भी मैं एक भारत-श्रेष्ठ भारत की बात करता हूं तो कांग्रेस के शहजादे बीमार हो जाते हैं। वे कहते हैं कि मैं क्यों भारत की बात करता हूं। देश को टुकड़ों में बांटने का सपना देखने वाले नेता प्रधानमंत्री की कुर्सी भी बांटना चाहते हैं। उनकी योजना है कि पांच साल में पांच प्रधानमंत्री, जिसका मतलब साफ है- देश को बारी-बारी से लूटना। क्या आप वैश्विक अशांति के मौजूदा दौर में अपने देश को अनिश्चितता में डाल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस के घोषणापत्र की आलोचना
कांग्रेस के घोषणापत्र की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि वे आपकी मेहनत से कमाई गई संपत्ति को लूटने की अनुमति देंगे। कांग्रेस की योजना है कि वे आपकी संपत्ति का एक्स-रे करेंगे फिर इसे जब्त कर अपने वोट बैंक में बांट देंगे। क्या आप कांग्रेस को अपनी संपत्ति लूटने देंगे?
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed