फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi said Government and private sector need to think out of box to take advantage of global opportunities

Global Opportunity: मोदी बोले- वैश्विक अवसरों का लाभ उठाने के लिए सरकारी व निजी क्षेत्रों को अलग हटकर सोचने की

Sat, 14 Jan 2023 06:07 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Sat, 14 Jan 2023 06:07 AM IST
सार

प्रधानमंत्री कार्यालय ने अपने बयान में कहा कि पीएम मोदी ने अपनी टिप्पणी में वैश्विक बदलावों का उल्लेख करते हुए कहा कि इसमें काफी जोखिम भी है। उभरता वैश्विक वातावरण डिजिटलीकरण, ऊर्जा और स्वास्थ्य देखभाल के साथ कृषि जैसे क्षेत्रों में नए एवं विविध अवसर देता है।

विज्ञापन
PM Modi said Government and private sector need to think out of box to take advantage of global opportunities
पीएम मोदी - फोटो : Twitter@bjp4 india

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा, वैश्विक अनिश्चितता के बीच उत्पन्न अवसरों का लाभ उठाने के लिए सार्वजनिक और निजी क्षेत्र को तालमेल के साथ काम करने के अलावा लीक से अलग हटकर सोचने की जरूरत है। 
विज्ञापन

नीति आयोग में अगले वित्त वर्ष के बजट से पहले जाने-माने अर्थशास्त्रियों और विशेषज्ञों के साथ बातचीत में उन्होंने डिजिटल क्षेत्र में भारत की सफलता की सराहना की। कहा, हमने तेजी से वित्तीय प्रौद्योगिकी को अपनाया। वित्तीय समावेशन पर जोर दिया। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक बयान में कहा कि पीएम और अर्थशास्त्रियों के बीच विचार-विमर्श ‘वैश्विक बाधाओं के बीच भारत का विकास एवं मजबूती’ विषय पर आधारित था। आम बजट से पहले अर्थशास्त्रियों से प्रधानमंत्री की इस मुलाकात को अहम माना जा रहा है। 
विज्ञापन


बदलावों में जोखिम भी
प्रधानमंत्री कार्यालय ने अपने बयान में कहा कि पीएम मोदी ने अपनी टिप्पणी में वैश्विक बदलावों का उल्लेख करते हुए कहा कि इसमें काफी जोखिम भी है। लेकिन, उभरता वैश्विक वातावरण डिजिटलीकरण, ऊर्जा और स्वास्थ्य देखभाल के साथ कृषि जैसे क्षेत्रों में नए एवं विविध अवसर देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोट अनाज को दें बढ़ावा
पीएम ने अंतरराष्ट्रीय मोटे अनाज के वर्ष का उल्लेख किया। कहा, ग्रामीण और कृषि क्षेत्र को बदलने की मोटे अनाज की क्षमता के मद्देनजर इसे बढ़ावा देने की जरूरत है। मोटे अनाज में प्राकृतिक खेती के लिए अनुकूल और पोषण के किफायती स्रोत जैसे गुण होते हैं।


भारत के विकास में नारी प्रमुख चालक 
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि, भारत के विकास में नारी शक्ति प्रमुख चालक है। कार्यबल में महिलाओं की भागीदारी को और सक्षम करने एवं बढ़ावा देने के लिए प्रयास जारी रखने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed