{"_id":"5af3d36a4f1c1b87028b8f8c","slug":"pm-modi-said-congress-is-making-fake-voter-id","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी बोले- कांग्रेस ने कई कारनामे किये, अब बना रही फर्जी वोटर कार्ड","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पीएम मोदी बोले- कांग्रेस ने कई कारनामे किये, अब बना रही फर्जी वोटर कार्ड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 10 May 2018 10:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक विधानसभा चुनाव प्रचार के आखिरी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नमो ऐप के जरिये बीजेपी कार्यकर्ताओं से बातचीत की। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति और पिछड़ा वर्ग के लोग आज सबसे ज्यादा बीजेपी के साथ जुड़े हुए हैं, इस वर्ग के सबसे ज्यादा प्रतिनिधि बीजेपी से ही हैं।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ने बंगलूरू के फ्लैट में वोटर आईडी पकड़े जाने के मुद्दे पर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने इन दिनों कई कारनामे शुरू किए हैं, वह अब फर्जी वोटर आईडी कार्ड बना रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति और पिछड़ा वर्ग के पार्टी कार्यकर्ता समुदाय के लोगों के घर जाएं और सरकार की योजनाओं के बारे में बताएं। बीजेपी हर वर्ग के लिए समर्पित रही है, हमारा लक्ष्य आखिरी छोर पर बैठे हुए व्यक्ति का कल्याण करना है। प्रधानमंत्री ने इस दौरान दलितों के लिए किये गए बाबा साहब आंबेडकर और ज्योतिबा फुले के कार्यों को गिनाया।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि संत रविदास और कबीर ने समानता का संदेश दिया। हमारी सरकार ने बाबा साहब के सम्मान के लिए काफी काम किया है, हमने उनसे जुड़ी कई जमानों को पंचशील की तरह बनाने का काम किया है।
अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निरोधक) अधिनियम 1989 पर प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने इस कानून को मजबूत करने का काम किया है, जिससे दलित और आदिवासी सम्मानपूर्वक जी सकें। उन्होंने कहा कि इस समाज के लोगों का आर्थिक रूप से मजबूत होना जरूरी है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के दिल में दलित और पिछड़ों के लिए कोई जगह नहीं है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा बाबा साहब का अपमान किया और बीजेपी हमेशा बाबा साहब के सम्मान के लिए लड़ती रही।