फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   pm modi said challenges like pandemic, Ukraine war make it important for nation to be aatmanirbhar

सबक: पीएम मोदी बोले- महामारी और यूक्रेन युद्ध जैसी चुनौतियां राष्ट्र को आत्मनिर्भर होने की सीख देती हैं

Mon, 21 Mar 2022 12:07 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, अहमदाबाद
पीटीआई, अहमदाबाद Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 21 Mar 2022 12:07 AM IST
सार

पीएम ने कहा कि आज दुनिया की स्थिति को देखते हुए, हर कोई नई चुनौतियों का सामना कर रहा है। हमने कोरोनावायरस का अनुभव किया और अब यूक्रेन-रूस युद्ध। आज की दुनिया में, यह अनुमान लगाना मुश्किल है कि कब क्या होगा।

विज्ञापन
pm modi said challenges like pandemic, Ukraine war make it important for nation to be aatmanirbhar
पीएम मोदी(फाइल) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

यूक्रेन और रूस के बीच चल रही लड़ाई भारत के लिए एक सबक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि देश को कोरोना महामारी और रूस-यूक्रेन युद्ध जैसी चुनौतियों को देखते हुए आत्मनिर्भर बनना बहुत जरूरी हो गया है। अपने संबोधन में उन्होंने लोगों से भारत में बने उत्पादों को बढ़ावा देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि अपने देश के उत्पादों को खरीदना देश को सशक्त बना सकता है।

विज्ञापन


सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास की बात
पीएम मोदी स्वामीनारायण गुरुकुल विश्वविद्या प्रतिष्ठान (एसजीवीपी) के गुरुदेव शास्त्रीजी महाराज के जीवन पर एक जीवनी पुस्तक 'श्री धर्मजीवन गाथा' के छह खंडों के विमोचन पर एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनका 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास' का नारा शास्त्रीजी महाराज के 'सर्वजन हिताय (सबका कल्याण)' के आह्वान से प्रेरित है और महाराज के शिष्य माधव प्रियदासजी स्वामी द्वारा लिखी गई किताब उनके जीवन और शिक्षाओं के माध्यम से पाठकों के लिए प्रेरणा के रूप में काम करेगी।
विज्ञापन


दुनिया नई चुनौतियों का सामना कर रही है
प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘आज दुनिया की स्थिति को देखते हुए हर कोई नयी चुनौतियों का सामना कर रहा है। हमने कोरोना वायरस का सामना किया और अब यूक्रेन-रूस युद्ध देख रहे हैं। आज की दुनिया में यह अनुमान लगाना मुश्किल है कि आगे कब क्या होगा और यह हमें कैसे प्रभावित करेगा।’’
विज्ञापन
विज्ञापन


आत्मनिर्भर भारत पर की बात
पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया इतनी छोटी हो गई है कि कोई देश (घटनाओं से) प्रभावित हुए बिना नहीं रह सकता। उन्होंने ‘आत्मनिर्भर भारत’ के महत्व पर प्रकाश डाला और एसजीवीपी से जुड़े लोगों से इसे बढ़ावा देने के लिए कहा। प्रधानमंत्री ने उनसे स्थानीय उत्पादों के लिए मुखर होने का आग्रह किया और कहा कि इससे रोजगार पैदा होगा और देश मजबूत होगा। मोदी ने एसजीवीपी सदस्यों से स्वच्छ भारत आंदोलन में योगदान देने और धरती माता की सेवा के लिए प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने का भी आग्रह किया।

पीएम ने कहा शास्त्रीजी महाराज का जीवन समर्पण का था, और वह अपने अनुयायियों के बीच अपने दिव्य रूप में रहते हैं। उनके शिष्य माधवप्रियदासजी स्वामी द्वारा लिखित  उनके जीवन पर पुस्तकें, उनके शब्दों को याद करने में मदद करेंगी और पाठकों को उनकी शिक्षाओं के अनुसार कार्य करने के लिए प्रेरित करेंगी।

स्वतंत्रता आंदोलन में संतों और भक्ति आंदोलन की भूमिका रही
पीएम मोदी के संबोधन के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने बताया कि प्रधानमंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन की नींव रखने में संतों और भक्ति आंदोलन की भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव और अमृत काल में योगदान देने के लिए गुरुकुल परिवार आगे आ सकता है। प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि प्राचीन भारत की गुरुकुल परंपरा 'सर्वजन हिताय' से प्रेरित थी क्योंकि गुरुकुल में जीवन के सभी क्षेत्रों के छात्र एक साथ अध्ययन करते थे। यह परंपरा अपने अंदर भव्य अतीत और गौरवशाली भविष्य को जोड़ने के बीज समेटे हुए है।


ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, राज्य के पूर्व मंत्री भूपेंद्रसिंह चुडासमा और केंद्रीय मंत्री प्रशोत्तम रूपाला के साथ दिल्ली हाईकोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश डीएन पटेल भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed